By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Technology
- Made In India Smartphone These Are The Top 5 Indian Phone Manufacturers Which Give Competition To The Chinese Brand
Made in India Smartphone: ये हैं टॉप 5 भारतीय फोन निर्माता कंपनी, जो देती हैं चाइनीज ब्रांड को टक्कर
यूजर्स के बीच मेड इन इंडिया स्मार्टफोन का क्रेज देखते हुए कई देसी कंपनियां बाजार में फोन उतार रही हैं. लेकिन कुछ लोगों को पता ही नहीं कि भारतीय ब्रांड कौन से हैं.
पिछले साल एक बड़ी संख्या में चाइनीज ऐप पर बैन लगने के बाद भारतीय यूजर्स ने मेड इन इंडिया ऐप्स का इस्तेमाल करना शुरू किया. इस दौरान यूजर्स के बीच मेड इन इंडिया स्मार्टफोन भी काफी लोकप्रिय हुए. वैसे स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए भारत एक बड़ा बाजार है और यही वजह है कि कई ब्रांड्स भारत में अपने डिवाइसेज लॉन्च करते हैं. इन सभी ब्रांड ने अपनी एक मजबूत जगह भी बना ली है. लेकिन भारतीय ब्रांड भी इन्हें टक्कर देने के मामले में पीछे नहीं है. जहां मेड इन इंडिया ब्रांड Jio ने दुनिया का सबसे सस्ता 5G फोन लॉन्च किया है. वहीं लंबे समय के बाद Micromax ने भी बाजार में धमाकेदार एंट्री की है. मेड इन इंडिया फोन निर्माता कंपनियों अपने यूजर्स की सुविधा और बजट को ध्यान में रखते हुए आए दिन नए फोन बाजार में उतार रही है. जो कि कीमत और फीचर्स के मामले में चाइनीज ब्रांड को टक्कर दे सकते हैं. लेकिन शायद कुछ यूजर्स मेड इन इंडिया कंपनियों के नाम को लेकर कंफ्यूज हैं. ऐसे में आज हम आपको भारतीय फोन निर्माता कंपनियोंं के बारे में जानकारी दे रहे हैं.
Micromax Mobile
भारत में चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड्स आने से पहले Micromax का एक दबदबा था और कंपनी के फोन यूजर्स के बीच काफी पसंद भी किए जाते थे. लेकिन जैसे-जैसे चीनी कंपनियों ने भारत में दस्तक दी, तो यूजर्स के बीच भारतीय कंपनियों के प्रति लगाव कम हो गया. वहीं अब एक बार फिर से मेड इन इंडिया ब्रांड का बढ़ता क्रेज देखते हुए कंपनी ने फिर से बाजार में एंट्री की है. एंट्री के साथ ही कई नए स्मार्टफोन लॉन्च किए जा चुके हैं. वहीं अब 30 जुलाई को एक और नया स्मार्टफोन Micromax In 2b लॉन्च किया जाएगा.
Jio
Reliance jio ने टेलिकॉम इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान और जगह बना ली है. इतना ही नहीं कंपनी यूजर्स के लिए कम कीमत वाले फोन भी बाजार में उतार चुकी है. कंपनी 4G सपोर्ट के साथ Jio Phone और Jio Phone 2 को लॉन्च कर चुकी है. वहीं हाल ही में वहीं कंपनी ने दुनिया का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Jio Phone Next लॉन्च किया है. लेकिन अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है.
Intex Mobile
कुछ यूजर्स को लगता है कि Intex बाहरी कंपनी है, लेकिन बता दें कि यह भारत का एक लोकप्रिय ब्रांड है और एक समय था जब यह यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय था. Intex अभी भी केवल फीचर फोन पर ही काम करता है और सस्ते फोन में बाजार में उतारता है. कंपनी ने स्मार्टफोन इंडस्ट्री की दौड़ में हिस्सा नहीं लिया और यही वजह है कि अन्य कंपनियों की तुलना में यह अभी भी पीछे है. वैसे अगर आप मेड इन इंडिया ब्रांड का फीचर फोन लेना चाहते हैं तो आपको Intex में कई शानदार विकल्प मिल जाएंगे.
Lava Mobiles
Lava आज भी यूजर्स के बीच एक लोकप्रिय ब्रांड है. पहले कंपनी केवल फीचर फोन पर काम किया करती थी. लेकिन बाजार में मांग और यूजर्स के झुकाव को देखते हुए कंपनी ने स्मार्टफोन और टैबलेट भी लॉन्च करने शुरू कर दिए. इतना ही नहीं, Lava कई अन्य प्रोडक्ट्स भी बाजार में उतार रही है. हाल ही में कंपनी ने Lava Z2s स्मार्टफोन को लॉन्च किया है जो कि कम कीमत में शानदार फीचर्स से लैस है.
Karbonn Mobiles
अब बात करते हैं Karbonn Mobiles की, तो बता दें कि यह कंपनी बाजार में फीचर फोन के लिए फेमस थी. लेकिन अब धीरे—धीरे कंपनी ने अपने स्मार्टफोन और कई अन्य प्रोडक्ट्स भी बाजार में उतार दिए हैं. जो कि यूजर्स के बीच काफी पसंद भी किए जा रहे हैं. Karbonn Mobiles की खासियत है कि अपने यूजर्स से जुड़े रहने के लिए कंपनी सोशल मीडिया के माध्यम से काफी एक्टिव रहती है और आए दिन नए अपडेट देती रहती है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें