Massive Discounts On Iphones In Amazon Prime Day Sale 2022 Iphone 13 Pro Max To Get Rs 29k Discounts
iPhone 13 Pro Max पर मिल रही 29 हजार की छूट? Amazon Prime Day Sale 2022 में आ रहे ऐसे धाकड़ ऑफर
अगर आप iPhone खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिये अच्छी खबर है. Amazon Prime Day Sale 2022 शुरू होने जा रही है, जिसमें आईफोन पर धाकड़ डिस्काउंट मिलने वाले हैं. इसके अलावा दूसरे स्मार्टफोन और एक्सेसरीज पर भी जबरदस्त छूट मिल रही है.
iPhone खरीदने की प्लानिंग करने वालों के लिये खुशखबरी है. 23 जुलाई से शुरू हो रही Amazon Prime Day Sale 2022 में आईफोन के हैंडसेट पर ऐसे-ऐसे ऑफर मिल रहे हैं कि आप चाह कर भी नजरअंदाज नहीं कर पाएंगे. आईफोन ही नहीं दूसरे स्मार्टफोन और एक्सेसरीज पर भी जबरदस्त छूट मिल रही है. दो दिन के सेल 23 जुलाई और 24 जुलाई को होगी. यह उन सभी के लिए सही मौका हो सकता है जो अपना पहला आईफोन घर ले जाने का इंतजार कर रहे हैं.
मेगा सेल डे से पहले, अमेज़न ने एक छोटा वीडियो भी जारी किया है. इसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max 1,00,000 रुपये से कम में उपलब्ध होने की संभावना है. ऐसा संभव है कि आईफोन 13 प्रो मैक्स पर करीब 29,900 रुपये और आईपी पर 19,900 रुपये की छूट मिल सकती है.
फिलहाल आईफोन 13 प्रो मैक्स के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,29,900 रुपये है, जबकि आईफोन प्रो की कीमत 1,19,900 रुपये है. ई-टेलर ने अब तक iPhone 13 और iPhone 12 मॉडल पर छूट और योजनाओं की पेशकश की है, यह पहली बार होगा जब ब्रांड प्रो मॉडल पर भारी छूट की पेशकश करेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.