By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Technology
- Mg New All Internet Suv Zs Ev Launched With 44kwh Battery Heres Specifications Features Availability Details
MG ने भारत में पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV कार ZS EV, सिंगल चार्ज में चलेगी 340 किलोमीटर
यह ऑल-इलेक्ट्रिक SUV CATL की एडवांस 44.5 kWh की लिक्विड कूल्ड NMC (निकल मैग्निज कोबाल्ट) बैटरी के साथ आती है। एक फुल चार्ज में यह 340 किलोमिटर चल सकती है। इसकी पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर 353 Nm टॉर्क और 143 PS पावर देती है। इस पावर से यह कार 0 से 100 kmph की स्पीड मात्र 8.5 सेकंड्स में पकड़ सकती है।
MG Motor India ने भारत में पिछले हफ्ते अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक इंटरनेट SUV – MG ZS EV पेश की है। ब्रिटिश कार कंपनी का कहना है कि इसे जनवरी 2020 में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। शुरुआत में MG ZS EV भारत के पांच प्रमुख शहरों में लॉन्च होगी, जिनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद और मुंबई शामिल हैं। दावा किया जा रहा है कि यह “भारत की पहली प्योर इलेक्ट्रिक इंटरनेट SUV है।”
यह ऑल-इलेक्ट्रिक SUV CATL की एडवांस 44.5 kWh की लिक्विड कूल्ड NMC (निकल मैग्निज कोबाल्ट) बैटरी के साथ आती है। एक फुल चार्ज में यह 340 किलोमीटर चल सकती है। इसकी पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर 353 Nm टॉर्क और 143 PS पावर देती है। इस पावर से यह कार 0 से 100 kmph की स्पीड मात्र 8.5 सेकंड्स में पकड़ सकती है।
MG ZS EV इंटरनेट SUV के फीचर्स
इंटरनेट कनेक्टिड इलेक्ट्रिक गाड़ी ‘iSMART EV 2.0’ टेक्नोलॉजी के साथ आती है। यह सिस्टम छह कोर वाले प्रोसेसर के साथ आता है। इंटरनेट ऑन-द-गो के लिए इसमें SIM का फीचर आता है और यह सिस्टम बाहरी Wi-Fi कनेक्शन से भी कनेक्ट हो सकता है। MG का कहना है कि ZS EV यूजर के होम नेटवर्क और मोबाइल हॉटस्पॉट से भी कनेक्ट हो सकती है। इसके अलावा इस SUV में Cisco और Unlimit की कनेक्टिड मोबिलिटी भी शामिल है।
इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट अजूरे की क्लाउड कंप्यूटिंग, ओवर द एयर अपडेट सिस्टम, रियल-टाइम मैप्स, TomTom का चार्जिंग स्टेशन लोकेटर, म्युजिक के लिए गाना ऐप और मौसम के लिए एक्युवेदर ऐप आदि पहले से शामिल किए गए हैं। इसके अलावा यह नया 2.0 सिस्टम नए ग्राफिक्स इंटरफेस और बेहतर हार्डवेयर के साथ आता है।
MG Motor India का कहना है कि ZS EV ऑन-बोर्ड केबल के साथ आती है, जो इसे कभी भी और कहीं भी चार्ज करने के काम आती है। इसके साथ AC फास्ट चार्जर आता है, जो इसे घर और ऑफिस में भी फास्ट चार्ज कर सकता है। कंपनी इसके लिए भारत में DC सुपर फास्ट चार्जिंग नेटवर्क बनाने का प्लान भी कर रही है। यह स्टेशन कुछ चुनिंदा MG शोरूम में उपलब्ध होंगे। इसके अलावा कंपनी कुछ एक्सटेंडेड चार्जिंग नेटवर्क भी बनाने का प्लान कर रही है, जो कुछ चुनिंदा MG डीलरशिप में उपलब्ध होंगे। इस सुपर फास्ट DC चार्जर (50 kW) से इस कार की बैटरी मात्रस 50 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। वहीं इसका AC फास्ट चार्ज इसे 6 से 8 घंटों में फुल चार्ज कर सकता है।
Also Read:
-
1.5 लाख रुपये के बजट में आ जाएंगी ये 5 इलेक्ट्रिक बाइक, बैटरी लाइफ से लेकर माइलेज तक... चेक करें डिटेल
-
1.5 लाख रुपये के बजट में आ जाएंगी ये 5 इलेक्ट्रिक बाइक, बैटरी लाइफ से लेकर माइलेज तक... चेक करें डिटेल
-
40 हजार रुपये की रेंज में आ जाएंगे ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज पर मिलेगी 100 km तक की रेंज, चेक करें सारी डिटेल
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें