Micromax In 2b स्मार्टफोन की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे होगी शुरू, मिलेगा 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट

Micromax In 2b स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही ई-कॉमर्स साइट Flipkart से खरीदा जा सकता है.

Published date india.com Updated: August 6, 2021 11:20 AM IST
Micromax In 2b स्मार्टफोन की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे होगी शुरू, मिलेगा 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट

भारतीय फोन निर्माता कंपनी Micromax ने पिछले दिनों ही चाइनीज ब्रांड को टक्कर देने के लिए अपना एंट्री लेवल स्मार्टफोन Micromax In 2b को लॉन्च किया था. जो कि आज यानि 6 अगस्त को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. पहली सेल में ही स्मार्टफोन पर कई आकर्षक ऑफर्स का भी लाभ उठाया जा सकता है. इस स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh की पावरफुल बैटरी दी जाएगी. आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल से.

Micromax In 2b: कीमत व ऑफर्स
Micromax In 2b के 4GB + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 7,999 रुपये है. वहीं 6GB + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,999 रुपये है. यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. इसकी सेल आज यानि 6 अगस्त को दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. इसे Micromaxinfo.com और ई-कॉमर्स साइट Flipkart के माध्यम से खरीदा जा सकता है.

Flipkart पर चल रही Big Saving Days Sale के तहत इस स्मार्टफोन पर कई आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठाया जा सकता है. स्मार्टफोन खरीदने के लिए यदि आप Axis और ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड उपयोग करते हैं तो आपको 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट का लाभ मिलेगा. इस अलावा स्मार्टफोन को एक्सचेंज ऑफर में भी खरीदा जा सकता है.

Micromax In 2b: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Micromax In 2b एंड्राइड 11 ओएस पर आधारित है और इसमें वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल के साथ 6.52 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है. यह स्मार्टफोन Unisoc T610 octa-core प्रोसेसर पर काम करता है. इस एंट्री लेवल स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है और साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है. जिसका उपयोग करके यूजर्स 256GB तक का एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर कर सकते हैं.

Micromax In 2b में आपको फोटोग्राफी के लिए ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. इसका प्राइमरी सेंसर 13MP का है, जबकि 2MP का सेकेंडरी सेंसर मौजूद है. इसमें नाइट मोड, बैकग्राउंड पोट्रेट, ब्यूटी मोड, मोशन फोटो, प्ले एंड पॉज वीडियो शूट और फुल एचडी रिकॉर्डिंग जैसे खास कैमरा फीचर्स की सुविधा मिलेगी. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यूजर्स फोन में दिए गए 5MP के फ्रंट कैमरे का उपयोग कर सकते हैं. पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है और कंपनी का दावा है कि बैटरी सिंगल चार्ज में 160 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक, 20 घंटे तक की वेब ब्राउंजिंग, 15 घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग और 50 घंटे का टॉकटाइम देने में सक्षम है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.