By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Technology
- Micromax In 2b Launching In India On 30 July Know Expected Specifications
चाइनीज स्मार्टफोन को टक्कर देने आ रहा है Micromax In 2b, कम कीमत के साथ इस दिन होगा लॉन्च
Micromax In 2b भारत में ई-कॉमर्स साइट Flipkart के माध्यम से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.
भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Micromax एक बार फिर से चाइनीज ब्रांड्स को टक्कर देने की तैयारी कर रही है. इस बार कंपनी अपना नया स्मार्टफोन Micromax In 2b लेकर आने वाली है जो कि 30 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा. यह कंपनी का पावरफुल बैटरी और शानदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन होगा. इसे लेकर कंपनी अभी तक कई टीजर भी जारी कर चुकी है. टीजर के जरिए कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह फोन न हैंग होगा और न ही रूकेगा. यानि यूजर्स इसे नॉन स्टॉप उपयोग कर सकेंगे. यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.
Micromax In 2b की लॉन्चिंग
Micromax In 2b को लेकर कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है. जहां जानकारी दी गई है कि यह स्मार्टफोन 30 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. यह Flipkart एक्सक्लूसिव होगा. कंपनी ने टीजर में टैगलाइन दी है कि ‘अब इंडिया चले नॉन स्टॉप.’ साथ ही यह भी कहा गया है कि ये स्मार्टफोन हैंग भी नहीं होगा.
Micromax In 2b: संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Micromax In 2b की इमेज सामने आ चुकी है. यह स्मार्टफोन ब्लैक, ग्रीन और ब्लू तीन कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा. इसके फ्रंट पैनल में वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है. वहीं बैक पैनल में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है. साथ ही रियर पैनल में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. फोन के डिजाइन और फीचर्स को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी लो बजट रेंज में लॉन्च करेगी.
Micromax In 2b में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी. कंपनी स्पष्ट कर चुकी है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज में 160 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक, 50 घंटे का टॉकटाइम और 20 घंटे की वेब ब्राउजिंग देने में सक्षम होगी. इसलिए कंपनी ने इसे टैगलाइन दी है ‘अब इंडिया चले नॉन—स्टॉप.’ लीक्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी जा सकती है और यह Unisoc T610 चिपसेट पर पेश होगा. इसमें 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा. इसमें 13MP का मेन कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है. जबकि फ्रंट कैमरा 8MP का होगा.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें