Flipkart पर मात्र 549 रुपये में मिल रहा है Micromax IN 2b स्मार्टफोन, यहां जानिए ऑफर्स की डिटेल

Flipkart Big Saving Days Sale के तहत आप सस्ते स्मार्टफोन Micromax IN 2b को और भी कम कीमत में खरीद सकते हैं. इस स्मार्टफोन में कई दमदार फीचर्स की सुविधा मिलेगी.

Published date india.com Updated: December 17, 2021 4:59 PM IST
Flipkart पर मात्र 549 रुपये में मिल रहा है Micromax IN 2b स्मार्टफोन, यहां जानिए ऑफर्स की डिटेल

Flipkart Big Saving Days Sale: अगर आप नया और सस्ता स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो (Discount on Smartphone) यह आपके लिए एक शानदार मौका हो सकता है. क्योंकि इस सेल के तहत मेड इन स्मार्टफोन Micromax IN 2b को मात्र 549 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है. (Made in India Smartphone) जब​कि इस स्मार्टफोन के 64GB मॉडल की कीमत 9,499 रुपये है. अगर (Flipkart Sale) आप भी इतनी कम कीमत में Micromax IN 2b को खरीदना चाहते हैं तो (Smartphone Under Rs 10,000) इस सेल में हिस्सा ले सकते हैं. आइए जानते हैं Flipkart Big Saving Days Sale में मिलने वाले डिस्काउंट और ऑफर्स के बारे में डिटेल से.

Micromax IN 2b को 549 रुपये में खरीदें
Micromax IN 2b स्मार्टफोन की बात करें तो इसके 64GB मॉडल की कीमत 9,499 रुपये है. लेकिन Flipkart Big Saving Days Sale के दौरान आप इस स्मार्टफोन को एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है. एक्सचेंज ऑफर के तहत स्मार्टफोन पर 8,950 रुपये का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं. जिसके बाद यह स्मार्टफोन मात्र 549 रुपये में उपलब्ध होगा. इसके अलावा स्मार्टफोन को ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है. यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है. इसके 4GB + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,499 रुपये है. जबकि 6GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट को बाजार में 9,499 रुपये में लॉन्च किया गया था. लेकिन सेल के तहत इस स्मार्टफोन को डिस्काउंट का लाभ उठाकर कम कीमत में घर ले जा सकते हैं.

Micromax IN 2b में मिलेंगे कई दमदार फीचर्स
Micromax IN 2b स्मार्टफोन की बात करें तो इसमें 6.52 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है जो कि 720 X 1600 पिक्सल स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ आती है. यह स्मार्टफोन Unisoc T610 प्रोसेसर पर काम करते हैं और इसमें शानदार ग्राफिक्स क्वालिटी के लिए ARM Mali G52 GPU दिया गया है. एंड्राइड 11 ओएस पर आधारित इस स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी मौजूद है. फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी सेंसर 13MP का है, जबकि 2MP का डेप्थ सेंसर मौजूद है. वहीं सेल्फी के लिए इसमें यूजर्स को 5MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.