Micromax लॉन्च करने वाली है एक और सस्ता स्मार्टफोन, जानें क्या होगा इसमें खास?

Micromax In Note 1 Pro कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन होगा और इसमें यूजर्स को दमदार फीचर्स की सुविधा मिलेगी.

Published date india.com Updated: September 13, 2021 1:57 PM IST
Micromax लॉन्च करने वाली है एक और सस्ता स्मार्टफोन, जानें क्या होगा इसमें खास?

भारतीय फोन निर्माता कंपनी Micromax एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन Micromax In Note 1 Pro होगा और इसमें पिछले डिवाइस की तुलना में कई अपग्रेड फीचर्स की सुविधा मिलेगी. सामने आई रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस स्मार्टफोन को इस महीने यानि सितंबर के अंत तक लॉन्च कर सकती है और कंपनी ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है. हालांकि, अभी तक इस कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है.

टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने एक ट्वीट के माध्यम से खुलासा किया है कि मेड इन इंडिया कंपनी Micromax अपना नया स्मार्टफोन इस महीने सितंबर में लॉन्च करेगी. इसे Micromax In Note 1 Pro नाम से बाजार में लॉन्च किया जाएगा. लेकिन यूजर्स को इसकी लॉन्च डेट की घोषणा का इंतजार करना होगा. Micromax In Note 1 Pro को मिड बजट रेंज में लॉन्च किया जा सकता है.

पिछले दिनों Micromax In Note 1 Pro स्मार्टफोन गीकबैंच पर स्पॉट किया गया है. जहां यह स्मार्टफोन मॉडल नंबर E7748 नाम से लिस्ट हुआ है. साथ ही इसके कुछ फीचर्स का भी खुलासा किया गया है. सामने आई रिपोर्ट के अनुसार इस स्मार्टफोन को MediaTek MT6785 प्रोसेसर पर पेश​ किया जा सकता है जो कि MediaTek Helio G90 चिपसेट होगा. इसमें यूजर्स को 4GB रैम मिल सकती है. यह स्मार्टफोन एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित है. Micromax In Note 1 Pro स्मार्टफोन को 519 सिंगल कोर स्कोर और 1,673 मल्टी कोर स्कोर मिला है.

इससे पहले कंपनी बाजार में Micromax In Note 1 को लॉन्च कर चुकी है. जो कि MediaTek Helio G85 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 4GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. फोन में फोटोग्राफी के लिए क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी सेंसर 64MP का है. वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए इसमें यूजर्स को 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगी. पावर बैकअप के लिए स्मार्टफोन के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.