Micromax In Note 2 Launch: 48MP क्वाड रियर कैमरे और 5000mAh बैटरी के साथ भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Micromax In Note 2 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में ई-कॉमर्स साइट Flipkart के माध्यम से एक्सक्लूसिव उपलब्ध होगा. कम कीमत के इस स्मार्टफोन में कई शानदार फीचर्स मिलेंगे.

Published date india.com Updated: January 25, 2022 1:42 PM IST
Micromax In Note 2
Micromax In Note 2

Made in India स्मार्टफोन Micromax In Note 2 को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है. कीमत और फीचर्स के मामले में यह स्मार्टफोन बाजार में मौजूद कई चाइनीज ब्रांड्स को कड़ी (Made in India Smartphone in India) टक्कर दे सकता है. इसमें 48MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. वहीं पावर बैकअप के लिए यह 5000mAh की बैटरी क्षमता के साथ आता है. यह स्मार्टफोन पावरफुल प्रोसेसर (Micromax In Note 2 Price) समेत कई शानदार फीचर्स से लैस है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल से.

Micromax In Note 2: कीमत और उपलब्धता

Micromax In Note 2 स्मार्टफोन सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा. इसमें 4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है और इसकी कीमत 12,490 रुपये है. यह स्मार्टफोन Oak और Black कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध होगा. इसकी सेल 30 जनवरी को शुरू होगी और इसे एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स साइट Flipkart से खरीदा जा सकता है. बता दें कि इस स्मार्टफोन की ओरिजनल कीमत 13,490 रुपये है, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत इसे मात्र 12,490 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. जो कि लिमिटेड वैलि​डिटी तक इस प्राइस में उपलब्ध होगा.

Micromax In Note 2: स्पेसिफिकेशन्स

Micromax In Note 2 में ड्यूल सिम सपोर्ट दिया गया है और यह एंड्राइड 11 ओएस पर आधारित है. इसमें 6.43 इंच की फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है और इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल है. यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G95 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. इसके साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है जिसकी मदद से 256GB तक का डाटा एक्सपेंड किया जा सकता है.

फोटोग्राफी के लिए इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी सेंसर 48MP का है, जबकि 5MP का अल्ट्रा वाइड शूटर, 2MP का मैक्रो शूटर और 2MP का डेप्थ सेंसर मौजूद है. वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए इस स्मार्टफोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में पावर बैकअप के लिए 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है. कंपनी का दावा है कि बैटरी 25 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.