Micromax In Note 2: चाइनीज कंपनियों को टक्कर देने आ रहा है Made in India स्मार्टफोन, 25 जनवरी को होगा लॉन्च

Made in India स्मार्टफोन Micromax In Note 2 से जुड़ा एक टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें इसकी लॉन्च डेट के साथ ही कई खास फीचर्स का भी खुलासा किया गया है.

Published date india.com Updated: January 24, 2022 9:58 AM IST
Micromax In Note 2: चाइनीज कंपनियों को टक्कर देने आ रहा है Made in India स्मार्टफोन, 25 जनवरी को होगा लॉन्च

Made in India कंपनी Micromax बाजार में एक नया स्मार्टफोन Micromax In Note 2 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. यह स्मार्टफोन 25 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा और इसका खुलासा कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए किया है. इसके साथ ही Flipkart पर भी इस स्मार्टफोन की माइक्रो साइट को लाइव कर दिया गया है. (Made in India Smartphone) इससे स्पष्ट होता है कि Micromax In Note 2 ई-कॉमर्स साइट Flipkart के माध्यम से सेल के लिए उपलब्ध होगा. इसमें यूजर्स को कई शानदार फीचर्स की सुविधा मिलने वाली है.

Micromax In Note 2: लॉन्चिंग डिटेल

Micromax In Note 2 को आधिकारिक तौर पर 25 जनवरी को बाजार में लॉन्च किया जाएगा. यह एक्सक्लूसिवली ई—कॉमर्स साइट Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होगा. साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि यह स्मार्टफोन ब्लैक और ब्राउन वेरिएंट में लॉन्च होगा.

Micromax In Note 2: संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Micromax In Note 2 स्मार्टफोन को लेकर कंपनी द्वारा किए गए खुलासे के मुताबिक इसमें 6.43 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी जा सकती है. इसके अलावा डिजाइन की बात करें तो यह डेजिंग ग्लास फिनिश से बना होगा. यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G95 प्रोसेसर पर पेश होगा और इसमें यूजर्स को 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की सुविधा मिलेगी. जो कि मात्र 25 मिनट में 50 प्रतिशत बैटरी चार्ज कर सकती है. सिक्योरिटी के लिए यूजर्स को साइड फिंगर​प्रिंट सेंसर मिलेगा.

हालांकि, अभी कंपनी ने स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सामने आई इमेज को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा. साथ ही इसमें पंच होल डिस्प्ले और बॉटम में 3.5mm ऑडियो जैक भी मिलेगा. अन्य लीक्स के अनुसार फोन का प्राइमरी सेंसर 48MP का हो सकता है. जबकि पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.