By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Technology
- Mothers Day 2021 How To Download And Install Whatsapp Mothers Days Sticker Step By Step Guide
Mother's Day 2021: WhatsApp ने लॉन्च किया शानदार स्टिकर पैक, जानें कैसे करें डाउनलोड
WhatsApp ने Mothers Day के खास मौके पर यूजर्स के लिए खूबसूरत स्टिकर पैक पेश किए हैं. जिनका उपयोग कर आप अपनी मां को इस दिन विश कर सकते हैं.
आज यानि 9 मई को पूरी दुनिया में Mothers Day सेलिब्रेट किया जा रहा है. हर किसी की कोशिश यही है कि आज का दिन अपनी मां के लिए खास बना सकें. इसमें इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp आपकी मदद कर सकता है. WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए Mothers Day के मौके पर स्टिकर पैक पेश किया है. इन स्टिकर्स के माध्यम से आप अपनी मां दूर होते हुए भी उन्हें खूबसूरत तरीके से विश कर सकते हैं. नए स्टिकर पैक को Mama Love टाइटल दिया गया है और इसमें पैक में 11 स्टिकर्स मौजूद हैं. बता दें कि नए स्टिकर एंड्राइड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं. अगर आप भी इन्हें इस्तेमाल करना चाहते हैं तो यहां जानें इन्हें डाउनलोड करने के सिंपल स्टेप्स…
एंड्राइड फोन में ऐसे डाउनलोड करें Mothers Day स्टिकर
अगर आप एंड्राइड फोन यूजर्स हैं और अपने फोन में Mothers Day स्टिकर्स डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले फोन में WhatsApp ओपन करना होगा.
इसके बाद किसी भी एक चैट विंडो को ओपन करें और वहां टाइपिंग के पास दिए गए स्माइली आइकन पर क्लिक करें. स्माइली पर क्लिक करते ही आपको मौजूदा स्टीकर पैक शो होंगे.
स्टीकर आइकन पर टैप करें, इसके बाद आपको स्टिकर सेक्शन में टॉप राइट कॉर्न में दिए गए ‘+’ आइकन पर टैप करना है.
‘+’ पर क्लिक करने पर आपको स्क्रॉल करना होगा और स्क्रॉन करने पर नीचे आपको Get more stickers का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें.
Get more stickers पर क्लिक करते ही आप सीधे Google Play Store पर पहुंच जाएंगे. यहां WhatsApp stickers for mothers Day सर्च करें.
WhatsApp stickers for mothers Day सर्च करने के बाद अपनी पसंद के अनुसार सिलेक्ट करें उन्हें डाउनलोड कर लें.
डाउनलोड और इंस्टॉल पूरा होने के बाद इस स्टीकर पैक को ओपन करें, जहां आपको add to WhatsApp का विकल्प मिलेगा. उस पर क्लिक करें. इतना करते ही आपको WhatsApp में WhatsApp Mothers Day स्टिकर ऐड हो जाएंगे.
आईओएस यूजर्स ऐसे करें स्टिकर डाउनलोड
बता दें कि Apple अपने यूजर्स को एंड्राइड प्लेटफॉर्म की तरह थर्ड पार्टी स्टिकर डाउनलोड करने की अनुमति नहीं देता. लेकिन यूजर्स किसी भी स्टिकर को सेव कर सकते हैं. इसके लिए जब आपको WhatsApp पर कोई स्टीकर रिसीव होता है तो आप उसे Add it to favourites पर क्लिक कर सेव कर लें. इसके बाद आप सेव किए गए स्टीकर को आसानी से कहीं भी भेज सकते हैं. स्टीकर भेजने को प्रोसेसर आईओएस और एंड्राइड में एक समान है.
Also Read:
-
Happy Diwali 2022: दोस्तों, रिश्तेदारों को WhatsApp पर ऐसे भेजें सुंदर-आकर्षक हैप्पी दिवाली स्टीकर, 2 मिनट का है पूरा प्रोसेस
-
National Best Friends Day 2022: अपने दोस्तों को व्हाट्सऐप पर इस तरह भेजें शुभकामना संदेश और स्टीकर्स
-
Happy Mother's Day 2022: इस खास मौके पर अपनी मां को भेजें WhatsApp Stickers के जरिए शुभकामनाएं
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें