50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ Moto G52 भारत में हुआ लॉन्च, जानिए क्या है कीमत

Moto G52 स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए यूजर्स को ट्रिपल​ रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. यह स्मार्टफोन दमदार बैटरी समेत पावरफुल प्रोसेसर और कई खास फीचर्स से लैस है. इसके साथ कंपनी ने कुछ ऑफर्स की भी घोषणा की है.

Published date india.com Updated: April 25, 2022 1:17 PM IST
Moto G52
Moto G52

Moto G52 Launched in India: Motorola ने भारतीय बाजार में आज अपना नया स्मार्टफोन Moto G52 लॉन्च किया है. जो कि पिछले साल लॉन्च हुए Moto G51 का ही अपग्रेडेड वर्जन है. Moto G52 में फोटोग्राफी के लिए तीन रियर कैमरे (Moto G52 Price in India) दिए गए हैं. यह स्मार्टफोन octa-core Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर से लैस है और इसमें Snapdragon sound तकनीक के साथ Dolby Atmos support दिया गया है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल से.

Moto G52: कीमत और उपलब्धता

Moto G52 स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसके 4GB + 64GB मॉडल की कीमत 14,499 रुपये है. जबकि 6GB + 128GB मॉडल को बाजार में 16,499 रुपये में पेश किया गया है. यह इस स्मार्टफोन का इंट्रोड्यूसरी प्राइस है जो कि लिमिटेड समय के लिए ही उपलब्ध होगा. कंपनी ने अभी इसके ओरिजनल प्राइस का खुलासा नहीं किया है. यह स्मार्टफोन 3 मई को दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध होगा और इसे Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है.

Moto G52: ऑफर्स

कंपनी ने इस स्मार्टफोन के साथ कुछ लॉन्च ऑफर्स की भी घोषणा की है. जिसके तहत यूजर्स यदि इसे खरीदने के लिए HDFC credit card का उपयोग करेंगे तो उन्हें सीधे 1,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा Jio यूजर्स को 2,549 रुपये के बेनिफिट्स मिलेंगे.

Moto G52: स्पेसिफिकेशन्स

Moto G52 एंड्राइड 12 ओएस पर आधारित है और यह Snapdragon 680 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 6.6 इंच की फुल एचडी+ pOLED डिस्प्ले दी गई है. इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल है और इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है. जो कि पंच होल डिस्प्ले मौजूद है. इसमें पावर बैकअप के लिए 5,000mAh बैटरी दी गई है कि जो कि 33W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है.

फोटोग्राफी के लिए इसमें यूजर्स को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी सेंसर 50MP का है, जबकि 8MP का अल्ट्रा वाइड शूटर और एक डेप्थ सेंसर मौजूद है. फोन में Dual Capture, Smart Composition, Spot Colour, Live Moto, Pro Motion और Ultra-wide Distortion Correction फीचर्स दिए गए हैं. वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट की मदद से 1TB तक का एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.