Motorola Moto G52 First Sale Today In India Get Huge Discount And Offers Know Price
50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाले Moto G52 स्मार्टफोन की पहली सेल आज, मिल रहा है 1,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट
Moto G52 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और पावर बैकअप के लिए 5000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी. मिड बजट रेंज के इस स्मार्टफोन में पावरफुल प्रोसेसर समेत कई शानदार फीचर्स की भी सुविधा दी गई है.
Moto G52 Sale: Motorola ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी G सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन Moto G52 लॉन्च किया था, जो कि आज यानि 3 मई को पहली (Moto G52 India) बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. यह कंपनी के Moto G51 स्मार्टफोन का ही अपग्रेडेड वर्जन है. Moto G52 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (Moto G52 Price in India) दिया गया है. यह स्मार्टफोन octa-core Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर से लैस है और इसमें Snapdragon sound तकनीक के साथ Dolby Atmos support दिया गया है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल से.
Moto G52: कीमत और उपलब्धता
Moto G52 स्मार्टफोन के 4GB + 64GB मॉडल की कीमत 14,499 रुपये है, जबकि 6GB + 128GB मॉडल को बाजार में 16,499 रुपये में पेश किया गया है. यह इस स्मार्टफोन का इंट्रोड्यूसरी प्राइस है जो कि लिमिटेड समय के लिए ही उपलब्ध होगा. कंपनी ने अभी इसके ओरिजनल प्राइस का खुलासा नहीं किया है. यह स्मार्टफोन आज यानि 3 मई को दोपहर 12 बजे पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा और इसे Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है.
Moto G52: मिलेंगे आकर्षक ऑफर्स
कंपनी ने इस स्मार्टफोन के साथ कुछ लॉन्च ऑफर्स की भी घोषणा की है. जिसके तहत यूजर्स यदि इसे खरीदने के लिए HDFC credit card का उपयोग करेंगे तो उन्हें सीधे 1,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा Jio यूजर्स को 2,549 रुपये के बेनिफिट्स मिलेंगे.
Moto G52: स्पेसिफिकेशन्स
Moto G52 एंड्राइड 12 ओएस पर आधारित है और यह Snapdragon 680 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 6.6 इंच की फुल एचडी+ pOLED डिस्प्ले दी गई है. इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल है और इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है. जो कि पंच होल डिस्प्ले मौजूद है. इसमें पावर बैकअप के लिए 5,000mAh बैटरी दी गई है कि जो कि 33W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है.
फोटोग्राफी के लिए इसमें यूजर्स को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी सेंसर 50MP का है, जबकि 8MP का अल्ट्रा वाइड शूटर और एक डेप्थ सेंसर मौजूद है. फोन में Dual Capture, Smart Composition, Spot Colour, Live Moto, Pro Motion और Ultra-wide Distortion Correction फीचर्स दिए गए हैं. वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट की मदद से 1TB तक का एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.