Motorola Moto G52 स्मार्टफोन पंच होल डिस्प्ले और 50MP कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Motorola Moto G52 स्मार्टफोन को Snapdragon 680 प्रोसेसर पर पेश किया गया है और इसमें यूजर्स को 5,000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी. साथ ही इसमें पंच होल डिस्प्ले डिजाइन के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट मौजूद है.

Published date india.com Published: April 13, 2022 11:41 AM IST
Motorola Moto G52 स्मार्टफोन पंच होल डिस्प्ले और 50MP कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Motorola ने अपने G सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन शामिल करते हुए Moto G52 को आधिकारिक तौर पर बाजार में लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन में कई खास फीचर्स की सुविधा दी गई है. 5,000mAh बैटरी के साथ आने वाले (Motorola Smartphone) इस स्मार्टफोन में पंच होल डिस्प्ले डिजाइन दिया गया है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट (Moto G52 Price) के साथ आता है. इसमें Dolby Atmos सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं.

Motorola Moto G52: कीमत और उपलब्धता

Motorola Moto G52 स्मार्टफोन की बात करें तो कंपनी ने इसे फिलहाल यूरोप में लॉन्च किया है. जहां इसकी कीमत EUR 249 यानि करीब 20,600 रुपये है. इसमें 4GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. इसे Charcoal Grey और Porcelain White कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है. कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि Moto G52 जल्द ही भारत व लेटिन अमेरिका में लॉन्च होगा.

Motorola Moto G52: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Motorola Moto G52 स्मार्टफोन के फीचर्स पर नजर डालें तो यह एंड्राइड 12 ओएस पर आधारित है और इसमें 6.6 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गई है. इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इस स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर पर पेश किया गया है और ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 610 GPU मौजूद है.

फोटोग्राफी के लिए Moto G52 में सिंगल एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका मेन सेंसर 50MP है, जबकि 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है. वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. यह स्मार्टफोन 5,000mAh बैटरी के साथ आता है और कंपनी का दावा है कि बैटरी सिंगल चार्ज में 37.9 घंटे का प्लेबैक टाइम देने में सक्षम है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.