जियो-एयरटेल को झटका, ये कंपनी दे रही 197 रुपए में सबकुछ अनलिमिटेड

प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों के बीच डाटा वाॅर जारी है. हर कंपनी यूजर्स को लुभाने के लिए हर दिन सस्ता प्लान बाजार में उतार रही है.

Published date india.com Updated: March 6, 2018 1:32 PM IST
MTNL offer 2gb data per day and unlimited calling for just rs 197 | जियो-एयरटेल को झटका, ये कंपनी दे रही 197 रुपए में सबकुछ अनलिमिटेड
एयरटेल का 399 रुपये का प्लान

नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों के बीच डाटा वाॅर जारी है. हर कंपनी यूजर्स को लुभाने के लिए हर दिन सस्ता प्लान बाजार में उतार रही है. अब इस डाटा वॉर में सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी एमटीएनएल (MTNL) भी शामिल हो गई है. एमटीएनएल ने अपने यूजर्स के लिए एक नया धमाकेदार टैरिफ प्लान पेश किया है. कंपनी के इस  नए प्लान की कीमत 197 रुपए है.

ये है 197 रुपए वाला प्लान

कंपनी के इस प्लान में 28 दिनों तक हर दिन 1 जीबी डाटा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री मिल रही है. इस प्लान की खास बात यह है कि इस प्लान में कॉलिंग के लिए कोई सीमा तय नहीं है. यानी आप अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे, लेकिन इस प्लान में यह दिक्कत यह है कि इसमें आप केवल एमटीएनएल के नेटवर्क पर ही अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे. इस प्लान में 300 मैसेज भी मिलेंगे. बता दें कि कंपनी ने ये प्लान सिर्फ मुंबई और दिल्ली यूजर्स के लिए पेश किया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: JIO फ्री में दे रहा 10 GB डाटा, नहीं मिला तो यहां डायल कर लगाएं पता

197 रुपए के इस टैरिफ प्लान को पेश करने के बाद एमटीएनएल एक मात्र ऐसी कंपनी बन गई है, जो जियो और एयरटेल से भी कम कीमत में ज्यादा बैनिफिट वाला टैरिफ प्लान पेश कर रही है. कंपनी का यह प्लान अभी सिर्फ मुंबई और दिल्ली सर्किल में पेश किया गया है. आपको बता दें कि 197 रुपए के इस प्लान को कंपनी ने इसी साल फरवरी में ट्रायल के रूप में 90 दिनों के लिए पेश किया था. तब इस प्लान को काफी पसंद किया गया. लोगों के अच्छे रिस्पांस के बाद कंपनी ने इसे यूजर्स के लिए परमानेंट लॉन्च कर दिया है.

JIO के 198 वाले प्लान से सीधी टक्कर 

एमटीएनएल के इस प्लान की सीधी टक्कर रिलायंस जियो के 198 वाले प्री पेड प्लान से होगी. जियो के इस प्लान में 56 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.