By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Technology
- Nasa Will Send A Helicopter On Mars By 2020
मंगल ग्रह पर हेलिकॉप्टर भेजेगा NASA, ये है इस हैरतअंगेज आइडिया का कारण
नासा के साइंट्स्ट जिम ब्रिडेंस्टीन ने बताया कि किसी अन्य ग्रह के आसमान में हेलीकॉप्टर को उड़ाने का विचार रोमांचक है.
वाशिंगटन: नासा ने पुष्टि की है कि वह मंगल ग्रह पर हेलीकॉप्टर भेजने की तैयारी में जुटा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो मार्स रोवर मिशन के साथ जाएगा, जिसे साल 2020 के जुलाई में रवाना किया जाएगा. छोटा, हल्का मार्स हेलीकॉप्टर मंगल ग्रह पर हवा-से-भारी वाहनों की व्यवहार्यता और क्षमता का प्रदर्शन करेगा.
This week, we announced we’ll send a helicopter to Mars, showcased how technology enables exploration, and so much more. Take a look at the stories happening This Week at NASA: https://t.co/KMf33GzDwZpic.twitter.com/a4aJkzVHF8
— NASA (@NASA) May 12, 2018
We’re sending a helicopter to Mars! Traveling onboard our #Mars2020 rover, this #Marscopter will test our capabilities for controlled flight in the thin atmosphere of the Red Planet and could pave the way for future uses across the solar system: https://t.co/uZFyRmUTgh pic.twitter.com/XlCP9xERub
— NASA (@NASA) May 11, 2018
नासा के साइंट्स्ट जिम ब्रिडेंस्टीन ने बताया, “किसी अन्य ग्रह के आसमान में हेलीकॉप्टर को उड़ाने का विचार रोमांचक है. मार्स हेलीकॉप्टर मंगल ग्रह के लिए हमारे भविष्य के विज्ञान, खोज और अन्वेषण मिशन के लिए बहुत कुछ मुहैया कराएगा.” इस परियोजना की शुरूआत नासा के जेट प्रोपलसन लैबोरेटरी (जेपीएल) में साल 2013 के अगस्त में एक प्रौद्योगिकी विकास परियोजना के रूप में हुई थी. मार्स हेलीकॉप्टर का वजन महज 1.8 किलोग्राम है.
#BREAKING @NASA news! Our next rover to Mars will carry the first helicopter ever to fly over the surface of another world. #Mars2020 #MarsCopter https://t.co/HyeuMu7Cqn pic.twitter.com/9LpFlFGfxK
— Jim Bridenstine (@JimBridenstine) May 11, 2018
यह हेलीकॉप्टर मार्स के पतले वायुमंडल में नियंत्रित ढंग से उड़ान भरने की कोशिश करेगा. इसमें सोलर बैटरियां हैं, जो इसके लीथियम ऑयन बैटरियों को चार्ज करेंगी. इसमें साथ ही इसे गर्म रखने की भी व्यवस्था तकनीक के द्वारा की गई है, ताकि मंगल पर रात के ठंडे वातावरण में यह गर्म रह सके.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें