By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Technology
- Netflix Free Service In India In Streamfest From 5 December Know All Details
Netflix Free Weekend: अब फ्री में देखें Netflix, जानें कैसे उठाएं फायदा
Netflix Free Weekend: पॉप्युलर OTT प्लेटफॉर्म Netflix भारत में 5-6 दिसंबर को ‘StreamFest’ का आयोजन कर रहा है.
Netflix Free Weekend: पॉप्युलर OTT प्लेटफॉर्म Netflix को बिना सब्सक्राइब किए फ्री में देख सकते हैं. दअरसल, Netflix भारत में 5-6 दिसंबर को ‘StreamFest’ का आयोजन कर रहा है. इस फेस्ट के तहत 5 और 6 दिसंबर को कोई भी यूजर नेटफ्लिक्स पर कुछ भी फ्री में देख सकता है. इसका मतलब जिन्होंने नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है, वे भी इस पर वेब सीरीज, फिल्म समेत अन्य कॉन्टेंट देखने का फायदा उठा सकते हैं.
नेटफ्लिक्स के ‘स्ट्रीमफेस्ट’ का मकसद नए ग्राहकों को जोड़ना है. अमेरिका के इस ओटीटी प्लेटफॉर्म को इंडियन मार्केट में ऐमजॉन प्राइम वीडियो, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और जी5 जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से कड़ी टक्कर मिल रही है. ‘स्ट्रीमफेस्ट’ के आयोजन से नेटफ्लिक्स नए ग्राहकों को लुभाना चाहता है.
नेटफ्लिक्स इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट (कॉन्टेंट) मोनिका शेरगिल ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘नेटफ्लिक्स के जरिए हम भारत में मनोरंजन प्रेमियों के लिए दुनिया भर की सबसे अधिक अनोखी कहानियां लाना चाहते हैं, इसलिए हम स्ट्रीमफेस्ट का आयोजन कर रहे हैं. 5 दिसंबर रात 12 बजे से 6 दिसंबर रात 12 बजे तक नेटफ्लिक्स निशुल्क है’
मोनिका ने कहा कि जो लोग नेटफ्लिक्स के ग्राहक नहीं हैं, वे अपने नाम, ईमेल या फोन नंबर और पासवर्ड के साथ साइनअप कर सकते हैं. इसके बाद कोई चार्ज दिए बिना स्ट्रीमिंग शुरू कर सकते हैं.
फ्री में कैसे देखें Netflix (How to watch Netflix free)
– Netflix.com/StreamFest पर विजिट करना होगा.
– इसका मोबाइल ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं.
– अगर नेटफ्लिक्स पर पहले से अकाउंट नहीं है तो साइन-अप करना होगा.
– Netflix को फ्री में देखने के लिए Netflix.com/StreamFest पर जाकर रिमाइंडर सेट कर सकते हैं.
– फ्री में Netflix को स्मार्टफोन, टीवी, iOS डिवाइस, गेमिंग कंसोल आदि पर देखा जा सकता है.
Also Read:
-
नेटफ्लिक्स पर 'धुरंधर' ने इस क्राइम थ्रिलर के आगे टेके घुटने, 13,54,00,00,000 Cr वाली इस फिल्म को मात दे गई 75,00,00,000 वाली
-
OTT Releases Next Week: अगले हफ्ते सस्पेंस-थ्रिलर का लगेगा तड़का, Netflix-Prime-Hotstar पर रिलीज़ होंगी ये फिल्में-सीरीज़
-
Crime-Mystery Lovers Alert! अपने सारे ट्रिप कर दें कैंसिल! फरवरी के तीसरे हफ्ते OTT पर आएगा फुल थ्रिल डोज़
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें