UIDAI ने बदला बच्चों के आधार का नियम, अब इस स्टेप के बिना नहीं बनेगा कार्ड

Aadhaar Card Rules: बच्चों के आधार कार्ड बनवाने का तरीका बदल गया है. अब माता-पिता का बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा. जानिए नया नियम, जरूरी दस्तावेज और पूरा आसान प्रोसेस.

Written by: Rishabh Kumar
Published: May 9, 2026, 11:42 PM IST

Aadhaar Card Rules: केंद्र सरकार ने छोटे बच्चों के आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में नया बदलाव किया है. यह नया नियम खासतौर पर 5 साल से कम उम्र के बच्चों पर लागू होगा. सरकार का कहना है कि इससे आधार बनवाने का प्रोसेस ज्यादा सुरक्षित और आसान बनेगा. अब बच्चों का आधार कार्ड परिवार के मुखिया यानी माता-पिता के आधार से जोड़ा जाएगा. आसान शब्दों में समझें तो अब बच्चे का आधार बनवाने के लिए माता-पिता का वैध आधार कार्ड जरूरी होगा. इसके साथ अब बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन भी अनिवार्य कर दिया गया है.

पहले क्या था नियम

  • पहले बच्चों का आधार बनवाने के लिए माता-पिता का बायोमेट्रिक जरूरी नहीं होता था.
  • बच्चे की सिर्फ फोटो और जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर आधार कार्ड बन जाता था.
  • दस्तावेजों की जांच माता-पिता की पहचान से पूरी कर दी जाती थी.
  • छोटे बच्चों के फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन नहीं लिए जाते थे.
  •  प्रक्रिया काफी आसान थी लेकिन अब सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बदलाव किए गए हैं.

ये भी पढ़े: कौन-सा मोबाइल फोन यूज करते हैं थलपति विजय? इस मामले में iPhone को भी कर देता है फेल!

बच्चों का आधार क्यों है जरूरी

  • आजकल स्कूल एडमिशन में आधार कार्ड जरूरी दस्तावेज बन चुका है.
  • पासपोर्ट बनवाने के दौरान भी बच्चे का आधार प्रक्रिया को आसान करता है.
  •  बैंक अकाउंट खुलवाने में आधार की जरूरत पड़ती है.
  • सुकन्या समृद्धि जैसी सरकारी योजनाओं में भी आधार जरूरी होता है.
  •  कई सरकारी और निजी सेवाओं में पहचान के लिए बच्चों का आधार मांगा जाता है.
aadhaar card rules

aadhaar card rules

अब ऐसे बनेगा बच्चों का आधार कार्ड

नए नियमों के तहत अब माता-पिता में से किसी एक का बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा. यानी बच्चे का आधार बनवाते समय मां या पिता में से किसी एक के फिंगरप्रिंट या आंखों का स्कैन लिया जाएगा. इसके लिए सबसे पहले यह जरूरी है कि माता-पिता के पास वैध आधार कार्ड हो. इसके अलावा बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र भी साथ रखना होगा क्योंकि यही बच्चे की जन्म तारीख और परिवार से रिश्ते का मुख्य प्रमाण माना जाएगा. इसके बाद नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाकर फॉर्म भरना होगा.

आधार बनवाने के बाद क्या मिलेगा

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको एक रसीद दी जाएगी. कुछ समय बाद बच्चे के पते पर आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी भेज दी जाएगी. इसके अलावा माता-पिता चाहें तो आधार ऐप में बच्चे की प्रोफाइल भी जोड़ सकते हैं. खास बात यह है कि 5 साल से कम उम्र के बच्चों के फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन नहीं लिए जाएंगे. सरकार का मानना है कि नया सिस्टम बच्चों की पहचान को ज्यादा सुरक्षित बनाएगा और भविष्य में दस्तावेज से जुड़ी परेशानियां भी कम होंगी.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

Tags:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.