Nokia 9 PureView को मिला Android 10 फर्मवेयर अपडेट, मिले नए फीचर्स

HMD Global ने Nokia 9 PureView स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉइड 10 अपडेट को ग्लोबली रिलीज कर दिया है। कंपनी ने ‘Nokia Mobile’ Twitter से इस बार में ट्विट करके जानकारी भी दी है। कंपनी ने यही जानकारी Nokia 2.3 इवेंट में भी दी थी।

Published date india.com Published: December 8, 2019 2:00 PM IST
Nokia 9 PureView को मिला Android 10 फर्मवेयर अपडेट, मिले नए फीचर्स

HMD Global ने Nokia 9 PureView स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉइड 10 अपडेट को ग्लोबली रिलीज कर दिया है। कंपनी ने ‘Nokia Mobile’ Twitter से इस बार में ट्विट करके जानकारी भी दी है। कंपनी ने यही जानकारी Nokia 2.3 इवेंट में भी दी थी। Nokia 9 PureView को जो यह एंड्रॉइड 10 अपडेट जारी की गई है इसमें लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच भी है। इसके अलावा Android 10 अपडेट में जो नए फीचर मिल रहे हैं उनमें डार्क मोड, स्मार्ट रिप्लाई फीचर, जेस्चर नेविगेशन, एडिशनल कंट्रोल फोर प्राइवेसी एंड लोकेशन जैसे कई फीचर मिल रहे हैं। Nokia Mobile ने ट्विटर अनाउंसमेंट में यह जानकरी दी है।

ऐसे में दूसरी OTA अपडेट की तरह आप इसे ऑटोमेटिकली अपडेट कर सकते हैं जो आपको पुश नोटिफिकेशन के जरिए मिल जाएगा। इसके अलावा आप इस अपडेट को मैनुअल भी चेक कर सकते हैं। आप इस अपडेट को Settings -> About phone -> System updates -> Check for updates में जाकर देख सकते हैं।

HMD Global के अन्य स्मार्टफोन की तरह Nokia 9 PureView स्मार्टफोन भी गूगल एंड्रॉइड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने स्टॉक एंड्रॉइड 9 पाई आउट ऑफ द बॉक्स साल की शुरुआत में लॉन्च किया था।

Nokia 9 PureView Specification

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो कंपनी ने इसमें 5.99- इंच की OLED डिस्प्ले दी है। इस फोन का रेज्यूलेशन QHD+ है। ये डिस्प्ले Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन के साथ आती है। बता दें कि ये स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 845 चिपसेट के साथ आता है जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दे सकती है। ये फोन In-Display फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

कंपनी का दावा है कि ये IP67 रेटिंग के साथ आता हो जो कि इस फोन को वाटर और डॉस्ट रजिस्टेंट बनाता है। कंपनी ने  इसमें 3,320mAh की बैटरी दी है जो कि Qi वायरलैस चार्ज को सपोर्ट करता है। कंपनी के दूसरे स्मार्टफोन्स की तरह Nokia 9 PureView स्मार्टफोन Google के Android One प्रोग्राम के तहत Android 9 Pie पर रन करते हैं।

कंपनी ने Nokia 9 PureView में पीछे की ओर 12मेगापिक्सल के पांच कैमरे लगाए हैं। इसके साथ फोन में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। फोटोग्राफी के एक्सपीरिएंस को बेहतर करने के लिए कंपनी ने इस फोन में नेक्सट जनरेशन Pro कैमरा ऐप भी दिया है। इस फोन की डिस्प्ले 5.99 इंच क्वॉड एचडी + जिसे कंपनी ने नोकिया PureDisPlay का नाम दिया है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 845 SoC और 6GB रैम से लैस है। नोकिया का नया फोन IP67 रेटिंग के साथ आता है, मतलब ये फोन वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस है।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.