OnePlus 7T स्मार्टफोन की कीमत में लिमिटेड समय के लिए हुई 3 हजार रुपये की कटौती, यह है पूरा ऑफर

OnePlus 7T को कंपनी ने 37,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। इस कीमत में ग्राहकों को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। इस सेल के दौरान ग्राहक इस वेरिएंट को 34,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यह कुल 8 प्रतिशत डिस्काउंट होता है।

Written by: Hindi Staff
Published: November 26, 2019, 2:45 PM IST

OnePlus 7T को Amazon India पर चल रही Fab Phones Fest में प्राइस कट मिला है। OnePlus 7 का अपग्रेड OnePlus 7T पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था और अब कंपनी इस स्मार्टफोन पर लिमिटेड पीरियड के लिए डिस्काउंट दे रही है। अमेजन इंडिया पर 26 नवंबर से लेकर 29 नवंबर तक Fab Phones Fest सेल चल रही है।

यह चार दिनों की सेल के दौरान कंपनी OnePlus 7T को 3,000 रुपये के डिस्काउंट पर बेच रही है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन पर कुछ अन्य डिस्काउंट भी मिल रहे हैं। बता दें कि सब-40,000 रुपये सेगमेंट में OnePlus 7T बेस्ट स्मार्टफोन है और यह डिस्काउंट इस स्मार्टफोन को और भी अट्रैक्टिव डील में शुमार कर देता है।

OnePlus 7T को कंपनी ने 37,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। इस कीमत में ग्राहकों को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। इस सेल के दौरान ग्राहक इस वेरिएंट को 34,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यह कुल 8 प्रतिशत डिस्काउंट होता है। इसके अलावा इसका 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट इस सेल के दौरान 2,000 रुपये के साथ 37,999 रुपये में मिल रहा है। इस स्मार्टफोन को यूजर्स Frosted silver और Glacier blue कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

इतना ही नहीं, ग्राहक पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कर 7,050 रुपये तक का एस्चेंज डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा कुछ चुनिंदा कार्ड पर No-Cost EMI भी मिल रही है। यदि ग्राहक HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेेमेंट करते हैं या EMI पर इस स्मार्टफोन को खरीदते हैं, तो उन्हें 1,500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा Axis Bank के क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर 5 प्रतिशत (मैक्सिमम 1,000 रुपये) का डिस्काउंट मिलेगा। यदि आप Axis Bank के डेबिट कार्ड के जरिए EMI ट्रांजेक्शन करते हैं, तो 10 प्रतिशत (मैक्सिमम 1,500 रुपये) का डिस्काउंट मिलेगा।

OnePlus 7T की स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Features OnePlus 7T
Price 37999
Chipset Qualcomm Snapdragon 855+
OS Android 10
Display Fluid AMOLED-6.55-inch-FHD+
Internal Memory 8GB RAM + 128GB storage
Rear Camera Triple – 48MP + 12MP + 16MP
Front Camera 16MP
Battery 3,800mAh battery

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.