OnePlus 7T को कंपनी ने दो कलर वेरिएंट में लॉन्च किया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका इस स्मार्टफोन का एक कलर वेरिएंट ऐसा भी है, जो कभी लॉन्च ही नहीं किया गया। जी हां, OnePlus 7T का एक Metallic Gold वेरिएंट भी है, जिसे कंपनी ने अभी तक दुनिया के सामने पेश नहीं किया है।
OnePlus 7T को कंपनी ने Frosted Black और Glacier Blue कलर ऑप्शन में लॉन्च किया था। वहीं, दूसरी ओर OnePlus 7T Pro को Haze Blue कलर में लॉन्च किया गया था। अब OnePlus के प्रॉडक्ट डिजाइनर Hao Ran ने तीसरे नए कलर – Metallic Gold की तस्वीर भी शेयर की है। यह तस्वीर चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo (via Gizmochina) पर शेयर की गई है।

Image Credit: Weibo
पोस्ट के मुताबिक, OnePlus 7T Metallic Gold कलर को लॉन्च से पहले टेस्ट किया था, लेकिन इसे रिलीज नहीं किया गया। फोटो में देखने पर यह कलर वेरिएंट काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। यह कलर कंपनी द्वारा अभी तक दिए कलर ऑप्शन से काफी अलग लग रहा है। फिलहाल यह जानकारी नहीं दी गई है कि कंपनी ने इस कलर वेरिएंट को रिलीज क्यों नहीं किया है।
इससे अलग बता दें कि OnePlus 7T की कीमत पर कंपनी ने लिमिटेड समय के लिए कटौती की है। इस स्मार्टफोन को भारत में 37,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इस कीमत में ग्राहकों को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने लिमिटेड समय के लिए इसकी कीमत को घटा कर 34,999 रुपये कर दिया है। इसके अलावा इसका 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट इस सेल के दौरान 2,000 रुपये के साथ 37,999 रुपये में मिल रहा है।
इतना ही नहीं, ग्राहक पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कर 7,050 रुपये तक का एस्चेंज डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा कुछ चुनिंदा कार्ड पर No-Cost EMI भी मिल रही है। यदि ग्राहक HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेेमेंट करते हैं या EMI पर इस स्मार्टफोन को खरीदते हैं, तो उन्हें 1,500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा Axis Bank के क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर 5 प्रतिशत (मैक्सिमम 1,000 रुपये) का डिस्काउंट मिलेगा। यदि आप Axis Bank के डेबिट कार्ड के जरिए EMI ट्रांजेक्शन करते हैं, तो 10 प्रतिशत (मैक्सिमम 1,500 रुपये) का डिस्काउंट मिलेगा।
Features |
OnePlus 7T |
Price |
37999 |
Chipset |
Qualcomm Snapdragon 855+ |
OS |
Android 10 |
Display |
Fluid AMOLED-6.55-inch-FHD+ |
Internal Memory |
8GB RAM + 128GB storage |
Rear Camera |
Triple – 48MP + 12MP + 16MP |
Front Camera |
16MP |
Battery |
3,800mAh battery |