OnePlus 8 Lite के रेंडर में दिखाई दिया ड्यूल रियर कैमरा और सेंटर अलाइन होल पंच

OnePlus अपनी प्रतिस्पर्धी कंपनी सैमसंग की राह पर आगे चलते हुए ‘Lite' bandwagon स्मार्टफोन को लॉन्च करने की योजना बना रहा है।कंपनी OnePlus 8 Lite स्मार्टफोन को लॉन्च करने की योजना बना रही है।

Published date india.com Updated: December 8, 2019 5:15 PM IST
OnePlus 8 Lite के रेंडर में दिखाई दिया ड्यूल रियर कैमरा और सेंटर अलाइन होल पंच

OnePlus अपनी प्रतिस्पर्धी कंपनी सैमसंग की राह पर आगे चलते हुए ‘Lite’ bandwagon स्मार्टफोन को लॉन्च करने की योजना बना रहा है।कंपनी OnePlus 8 Lite स्मार्टफोन को लॉन्च करने की योजना बना रही है। जिस तरह सैमसंग ने Galaxy Note 10 Lite और Galaxy S10 Lite को लॉन्च किया है वैसे ही वनप्लस भी अपने लाइट वर्जन को पेश करने की योजना बना रही है। OnePlus 8 Lite का सीएडी रेंडर और 360डिग्री वीडियो लीक हुआ है।
OnePlus 8 Lite के रेंडर से सेंट्रिली पोजिशन्ड होल पंच कैमरा टॉप पर दिखाई दे रहा है। यह बिल्कुल ऐसा ही होगा जैसा गैलेक्सी नोट 10 में दिया गया है। इसके अलावा फोन में ड्यूल रियर कैमरा भी दिखाई दे रहा है।

OnePlus 8 Lite का रेेंडर और 360-डिग्री वीडियो @OnLeaks के जरिए सामने आया है जिसे 91Mobiles के साथ मिलकर रिलीज किया गया है। इस डिवाइस के बैक में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिखाई दे रहा है। फ्रंट से देखने पर OnePlus 8 Lite में सेंट्रली पोजिशन होल पंच दिखाई दे रहा है, जो OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro  से थोड़ा अलग होगा। OnePlus 8 Lite में फ्लैट डिस्प्ले होगा जिसकी स्क्रीन साइज 6.4-inch से 6.5 इंच होगा। फोन में USB Type-C port और 3.5mm हेडफोन जैक होगा। हालांकि फोन के रेंडर में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाई दे रहा है।

इससे ऐसा संकेत मिलता है कि कंपनी OnePlus 8 Lite में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। हालांकि फोन में प्रोसेसर, कैमरा सेंसर और बैटरी कैपेसिटी कितनी होगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि स्मार्टफोन की लॉन्च डेट नजदीक आते-आते हमें उम्मीद है कि स्मार्टफोन की कुछ और स्पेसिफिकेशंस का पता चल जाएगा। वनप्लस भारतीय मार्केट समेत दुनियाभर में काफी पॉप्युलर है। कंपनी फ्लैगशिप सेगमेंट में नंबर एक कंपनी है। कंपनी ने भारत में फ्लैगशिप सेगमेंट में एप्पल और सैमसंग को भी पीछे छोड़ दिया है।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.