OnePlus 9R की आज पहली सेल, 2000 तक का मिल रहा डिस्काउंट, जानें दाम और खासियत

OnePlus 9R की भारत में आज पहली सेल लगने वाली है. इस फोन को Amazon से खरीदने पर ग्राहकों को 2000 रुपये तक का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है.

Published date india.com Published: April 14, 2021 9:49 AM IST
OnePlus 9R

OnePlus 9R की भारत में आज पहली सेल लगने वाली है. इस फोन को Amazon से खरीदने पर ग्राहकों को 2000 रुपये तक का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. 48 मेगापिक्सल कैमरा और 4500mAh की बैटरी इस फोन को शानदार बनाती है. ऐसे में आपको फोन खरीदने से पहले फोन के बारे में कुछ जानकारी होनी चाहिए.

OnePlus 9R Specification

OnePlus 9R के खासियतों की बात करें तो इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है जो 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. साथ ही फोन में अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस का 16 मेगापिक्सल लेंस और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 5 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है. वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. फोन में 6.55 इंच का FHD+ flexible AMOLED स्क्रीन दिया गया है जो आपके गेमिंग और वीडियो के अनुभव को शानदार बनाता है. बता दें कि इस फोन में इन-डिस्पले फिंगर प्रिंट सेंसर की सुविधा भी दी गई है. इस फोन को आप दो रंगों कार्बन ब्लैक और लेक ब्लू में खरीद सकते हैं.

OnePlus 9R Price

OnePlus 9R की पहली सेल आज कंपनी के अधिकारिक वेबसाइट के साथ Amazon पर भी होगी. यह फोन 2 वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज, 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ उपलब्ध है. फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 43,999 रुपये हैं. बता दें कि इस फोन को डेबिट, क्रेडिट कार्ड की खरीद पर इंस्टैंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. SBI यूजर्स को फोन की खरीद पर 2000 रुपये तक का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.