Openai Hiring People On Many Post Annual Salary Will Be 3 7 Crore
ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI कर रही है हायरिंग, 3.7 करोड़ रुपये होगी सालाना सैलरी
ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI लोगों को हायर कर रही है. जिन लोगों को कोडिंग, मशीन लर्निंग और एआई से जुड़ी चीजें आती हैं, वो इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसमें एनुअल सैलरी 3.7 करोड़ रुपये तक होगी.
OpenAI ने पिछले साल ChatGPT पेश किया था और कुछ दिनों के भीतर ही इसने AI की दुनिया में अपना दबदबा बना लिया है. अब OpenAI नई प्रतिभाओं की तलाश कर रहा है. इसके लिए उसने हायरिंग प्रोसेस शुरू कर दी है. जिन लोगों को कोडिंग, मशीन लर्निंग और अन्य चीजों की अच्छी जानकारी है, वह अप्लाई कर सकते हैं. उनकी एनुअल सैलरी 3.7 करोड़ रुपये तक हो सकती है.
OpenAI में सुपरएलाइनमेंट के हेड, जॉन लेइक ने The 80000 Hours Podcast के एक एपिसोड में कहा था कि फिलहाल कई रिसर्च ओरिएंटेड पद उपलब्ध हैं. लेइक ने कहा कि कंपनी कई रिसर्च इंजीनियरों, रिसंर्च वैज्ञानिकों और रिसर्च मैनेजर्स को हायर करना चाहती है.
उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इस साल के खत्म होने से पहले कम से कम 10 का हो जाएगा. इसके बाद अगले साल और भी हायरिंग हो सकती है.
स्किल्स के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग अप्लाई करने की सोच रहे हैं, उन्हें कोडिंग की अच्छी समझ और मशीन लर्निंग की जानकारी हो. इसके साथ उनमें क्रिटिकल थिंकिंग जैसी खूबियां हों. लेइक ने आगे कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की सेफ्टी को आगे बढ़ाने के लिए कमिटमेंट की भी जरूरत होगी.
रिसर्च इंजीनियर्स का काम मशीन लर्निंग ट्रेनिंग, एक्सपेरिमेंटल डेटासेट का मैनेजमेंट और ट्रबलशूट परेशानियों को फिक्स करना होगा. AI में काम या मशीन लर्निंग में PhD की जरूरत नहीं होगी. उन्हें मशीन लर्निंग मॉडल्स डेवेलप करने होंगे.
दोनों रिसर्च इंजीनियर्स और साइंटिस्ट के लिए क्रिटिकल थिंकिंग जरूरी है और उसके दिमाग में बहुत से सवाल आते हों. इसके साथ दुनिया और तकनीक के बारे में वो क्यूरियस होना चाहिए.
Add India.com as a Preferred Source
रिसर्च मैनेजर पोजिशन का काम रिसर्च इंजीनियर्स और रिसर्च साइंटिस्ट के काम को देखना होगा. जो लोग योग्य होंगे, उन्हें इस पोजिशन के लिए $420,000 (करीब 3.4 करोड़ रुपये) से $500,000 (करीब 4.1 करोड़ रुपये) तक सालाना मिलेगा. जिन लोगों के पास मैनेजमेंट में काम करने का एक्सपीरिएंस है और जिनमें मशीन लर्निंग स्किल्स भी हैं, वे इस पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं. जो लोग मशीन लर्निंग कंपनी में रिसर्च टीम को लीड करने का अनुभव रखते हैं वे भी अप्लाई कर सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.