
Renu Yadav
रेनू यादव, India.Com हिंदी में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्हें टेक्नोलॉजी, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ व अन्य विषयों ... और पढ़ें
Paytm Cashback Offer: अगर आप भी Paytm का उपयोग करते हैं और आपको क्रिकेट देखना पसंद है तो आपके लिए बेहद ही अच्छी खबर है. Paytm ने अपने यूजर्स के लिए एक नया ऑफर पेश किया है. (Paytm Earn Money Offer) इस ऑफर के तहत आपको (paytm cashback offer online) 4 रुपये के बदले 100 रुपये का कैशबैक प्राप्त होगा. कंपनी ने यह ऑफर आगामी पेटीएम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज वनडे और टी20 मैचों को ध्यान में रखते हुए पेश किया है. (how to get rewards on upi money transfers) अगर आप भी इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ.
बता दें कि 6 फरवरी से 20 फरवरी (Paytm cashback offer) के बीच इंडिया बनाम वेस्टइंडीज वनडे और टी20 मैचों के दौरान यूपीआई मनी ट्रांसफर पर Paytm ने कैशबैक समेत कई अन्य पुरस्कारों की भी घोषणा की है. कंपनी ने जानकारी दी है कि मैच के दिनों में नए यूजर ‘4 ka 100 कैशबैक ऑफर’ का लाभ उठा सकेंगे. इस दौरान 4 रुपये का मनी ट्रांजेक्शन करने पर 100 रुपये का कैशबैक प्राप्त होगा.
aaj phir #INDvWI hai, to aaj bhi valid! 😁
(only on your 1st UPI Payment) https://t.co/ZGByL5zzwV pic.twitter.com/8mMrHWhuvm
— Paytm (@Paytm) February 9, 2022
अगर आप भी 4 रुपये के ट्रांसफर पर 100 रुपये का कैशबैक प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको Paytm के रेफरल प्रोग्राम में हिस्सा लेना होगा. रेफरल प्रोग्राम के तहत जब कोई यूजर अपने दोस्तों व परिवारजनों को को यूपीआई मनी ट्रांसफर के लिए Paytm का इस्तेमाल कर इनवाइट भेजता है तो रेफरर और रेफरी दोनों को 100 रुपये का कैशबैक मिलेगा. यानि आप अपनों Paytm का उपयोग करने के लिए इनवाइट भेजकर कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं. बता दें कि इस ऑफर को बढ़ावा देने के लिए Paytm ने भारतीय क्रिकेटरों युजवेंद्र चहल, हरभजन सिंह और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी क्रिस गेल के साथ एक ऑनलाइन अभियान भी शुरू किया है.
कैशबैक ऑफर के बारे में Paytm के वाइस प्रेसिडेंट नरेंद्र यादव ने कहा ‘पेटीएम यूपीआई सुपरफास्ट और सुरक्षित मनी ट्रांसफर की पेशकश करता है और इससे लाखों यूजर्स को सुविधा मिलती है. आगामी क्रिकेट सीजन में हम अपने यूजर्स के साथ जश्न मनाने के लिए एक विशेष ऑफर लेकर आए हैं, जिसमें 100 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है.’
Offer of Paytm! Get 100 rupees cashback on spending 4 rupees, know how
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.