By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Technology
- Paytm Mall Festive Season Sale Will Start From 20 September For Three Days Heavy Discount On Redmi And Samsung Mobiles
Paytm Mall Festive Season Sale: इस तारीख से शुरू होगी सेल, रेडमी-सैमसंग समेत कई स्मार्टफोन्स पर मिलेगा शानदार डिस्काउंट
सैमसंग गैलेक्सी नोट 9, गूगल पिक्सल 2 XL, सैमसंग गैलेक्सी J8, Moto G6, Redmi Note 5 Pro, Honor 9 Lite, Honor Play पर मिलेगा डिस्काउंट
नई दिल्ली: अगर आप मोबाइल खरीदने के लिए किसी बड़ी सेल का इंतजार कर रहे हैं तो अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि पेटीएम मॉल ने फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए सेल की घोषणा कर दी है. पेटीएम मॉल पर यह सेल 20 सितंबर से शुरू होगी. 20 सितंबर से 23 सितंबर यानी तीन दिनों तक चलने वाली इस फेस्टिव सीजन सेल में ग्राहकों को कई प्रोडक्ट जैसे मोबाइल और लैपटॉप वगैरह पर डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर मिलेगा.
iOS 12 रिलीज, ऐसे करें अपने Apple डिवाइस को अपडेट
कंपनी ने यह भी कहा है कि इस सेल के दौरान ग्राहकों को शानदार सुजुकी Gixxer बाइक जीतने का भी मौका मिलेगा. पेटीएम मॉल फेस्टिव सीजन सेल के दौरान जिन मोबाइल पर डिस्काउंट मिलेगा वो हैं- सैमसंग गैलेक्सी नोट 9, गूगल पिक्सल 2 XL, सैमसंग गैलेक्सी J8, Moto G6, Redmi Note 5 Pro, Honor 9 Lite, Honor Play आदि.
HP इंडिया ने स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च किया सस्ता मिनी डेस्कटॉप
पेटीएम ने बताया है कि फेस्टिव सीजन सेल में कई मोबाइल फोन्स पर 50 पर्सेंट तक का भी डिस्काउंट दिया जाएगा. सेल के दौरान 128 जीबी वाला सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 स्मार्टफोन 67,900 रुपये का खरीदा जा सकेगा जिसपर ग्राहकों को NOTE9 कोड का इस्तेमाल करने पर 6 हजार रुपये का कैशबैक भी मिलेगा. इसी तरह Honor 9 लाइट स्मार्टफोन को सेल के दौरान 13,945 रुपये में खरीदा जा सकेगा जिसपर MOB2000 का प्रोमोकोड इस्तेमाल करने पर 2 हजार रुपये तक का कैशबैक भी मिलेगा.
Samsung Galaxy Note 9 मोबाइल पर्स में फटा, पीड़ित महिला ने की फोन को बैन करने की मांग
पेटीएम सेल में Moto G6 मोबाइल पर 12 पर्सेंट का डिस्काउंट मिलेगा जिसके बाद यह मोबाइल 15,814 रुपये में खरीदा जा सकेगा, इसके अलावा MOB1500 प्रोमोकोड इस्तेमाल करने पर 1,500 रुपये का कैशबैक भी कंपनी की तरफ से दिया जाएगा. यह सभी ऑफर अभी कंपनी की वेबसाइट पर दिए गए हैं. इन ऑफर्स के अलावा भी कई ऑफर्स इन्हीं मोबाइल पर दिए गए हैं.
सैमसंग Galaxy J4 Plus और Galaxy J6 Plus इंडिया में इसी महीने होंगे लॉन्च
स्मार्टफोन्स के अलावा पेटीएम मॉल की सेल के दौरान कैमरा, हेडफोन और बाकी इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर भी यूजर्स को 70 पर्सेंट तक का डिस्काउंट मिलेगा. कंपनी ने इन प्रोडक्टस पर भी 25 पर्सेंट तक का कैशबैक देने का वादा किया है. इसके अलावा कंपनी Dell Inspiron 3000 लैपटॉप पर भी 12 पर्सेंट का डिस्काउंट नो कोस्ट ईएमआई के ऑप्शन के साथ दे रही है. कंपनी ने एक गेम भी यूजर्स के लिए निकाली है जिसमें शामिल होकर यूजर्स कैशबैक वाउचर जीत सकते हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें