अब महाराष्ट्रा में भी Paytm के जरिए भर पाएंगे ऑनलाइन ट्रैफिक चालान

यह ट्रैफिक चालान फीचर अभी तक देश के कुल छह राज्यों में उपलब्ध थे। इनमें Haryana, Tamil Nadu, Telangana, Andhra Pradesh, West Bengal और Uttar Pradesh शामिल हैं। अब इस लिस्ट में महाराष्ट्रा भी जुड़ गया है।

Published date india.com Published: October 16, 2019 5:45 PM IST
अब महाराष्ट्रा में भी Paytm के जरिए भर पाएंगे ऑनलाइन ट्रैफिक चालान

1 सितंबर 2019 से सरकरा ने न्यू मोटर व्हीकल एक्ट को लागू कर दिया है। इस एक्ट में नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ भारी जुर्माने का प्रावधान है। इन नियमों को इसलिए लागू किया गया है जिससे हर साल सड़कों पर होने वाले एक्सिडेंट की दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। अब सड़कों पर भी कैमरा लगा दिए गए हैं जिससे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को रोका जा सके।जब भी कैमरा ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले लोगों को कैप्चर करता है तो वह इसके लिए e-challan जनरेट करता है। वैसे तो इन ई-चालान को भरने के कई तरीके हैं, जिनमें से एक Paytm भी है। अभी तक इन ट्रैफिक चालान को देश के कुल छह राज्यों में Paytm द्वारा भरा जा सकता है। अब इनमें एक नया राज्य भी जुड़ गया है।

दरअसल Paytm ने महाराष्ट्रा ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर डिजिटल चालान पेमेंट प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है। अब महाराष्ट्रा के लोग बिना किसी दिक्क्त के अपने ई-चालान पेटीएम की वेबसाइट या ऐप के जरिए भर सकते हैं। यह ट्रैफिक चालान फीचर अभी तक देश के कुल छह राज्यों में उपलब्ध थे। इनमें Haryana, Tamil Nadu, Telangana, Andhra Pradesh, West Bengal और Uttar Pradesh शामिल हैं। अब इस लिस्ट में महाराष्ट्रा भी जुड़ गया है।

इसके अलावा आप इन ई-चालान को e-challan वेबसाइट से भी भर सकते हैं। इसके लिए हम आपको यहां कुछ स्टेप्स बता रहे हैं।

How to make e-challan payment online

Step 1: इसके लिए सबसे पहले आपको E-Challan – Digital Traffic/Transport Enforcement solution website at https://echallan.parivahan.gov.in पर जाना होगा। यह वन नेशन वन चालान इनीशिएटिव है। इस पेज पर आपको “Check Challan Status” पर क्लिक करना होगा।

Step 2:

आप लाइसेंस नंबप, व्हीक्ल नंबर और चालान नंबर से चालान को सर्च कर सकते हैं। इसके बाद आपको captcha शब्दों को ऑनलाइन भरना होगा।

Step 3:

इन तीन डिटेल्स को भरने के बाद आपको चालाना डिटेल्स ऑनलाइन दिखने लगेंगी। कई बार दो अलग-अलग चालान भी इश्यू किए जाते हैं इन्हें लाइसेंस नंबर व्हीकल नंबर के जरिए सेपरेट किए जाता है।

Step 4:

चालान डिटेल्स जनरेट होने के बाद आपको ‘Pay Now’ पर क्लिक करना होगा, जहां आप पेमेंट ऑनलाइन कर सकते हैं। ट्रांजैक्शन को शुरू करने के लिए आपको आपको अपमे मोबाइल नंबर को OTP के जरिए वेरिफाई करवाना होगा।

Step 5:

पेमेंट सक्सेसफुल होने पर आपको पेमेंट कंफर्मेशन का एक पेज दिखाई देगा। यहां पर आप अपने सहुलियत के अनुसार पेमेंट ऑप्शन को चुन सकते हैं। आप नेट बैकिंग, कार्ड पेमेंट और दूसरे पेमेंट मोड्स भी मिलेंगे।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.