हॉलिडे सीजन के चलते PUBG में जोड़ी गई ये आठ नई स्किन

इस गेम को हाल में PS नाऊ सब्सक्रिप्शन सर्विस में तीन नए टाइटल्स के साथ जोड़ा गया है। यह अब Wolfenstein : The Old Blood and Formula 1 2019 के साथ उपलब्ध है। इन नए गेमों की शुरुआत के साथ, PS में 800 से अधिक खेलने योग्य गेम हो जाएंगे। सोनी अब PS को गेमर्स के लिए अधिक आकर्षक बनाने की कोशिश कर रहा है।

Published date india.com Published: December 9, 2019 1:00 PM IST
हॉलिडे सीजन के चलते PUBG में जोड़ी गई ये आठ नई स्किन

PUBG भारत समेत दुनियाभर में काफी पॉप्युलर है। पिछले हफ्ते कंपनी ने घोषणा की थी कि यह गेम अब प्लेस्टेशन (PS) पर डाउनलोड और स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल हो गया है और अब हॉलिडे सीजन के चलते गेम डेवलपर्स ने इसमें नई स्किन जोड़ी हैं। ये सभी स्किन हॉलिडे थीम पर बेस्ड हैं। कंपनी ने इन्हें PC के साथ-साथ कोंसोल वर्जन के लिए भी रिलीज किया है। कंपनी का कहना है कि यह स्किन लिमिटेड समय के लिए उपलब्ध होंगी। प्लेयर्स इन स्किन को 1 जनवरी तक खरीद सकते हैं।

कंपनी ने इस सीजन में आठ स्किन रिलीज की है। इनमें Festive Wish Sweater (PC: $2.99, Console: 300 G-Coin), Ginger Bread Onesie (PC: $7.99, Console: 800 G-Coin), Peace on Earth – Kar98k (PC: $9.99, Console: 1,000 G-Coin), Yule Scarf (PC: $0.99, Console: 100 G-Coin), North Pole Operator Pants (PC: $2.99, Console: 300 G-Coin), Peppermint Presents Set (PC: $9.99, Console: 1000 G-Coin) और Ginger Bread Mask (PC/Console: 10,000BP) शामिल हैं।

इस गेम को हाल में PS नाऊ सब्सक्रिप्शन सर्विस में तीन नए टाइटल्स के साथ जोड़ा गया है। यह अब Wolfenstein : The Old Blood and Formula 1 2019 के साथ उपलब्ध है। इन नए गेमों की शुरुआत के साथ, PS में 800 से अधिक खेलने योग्य गेम हो जाएंगे। सोनी अब PS को गेमर्स के लिए अधिक आकर्षक बनाने की कोशिश कर रहा है।

सोनी ने हाल में PS को अट्रैक्टिव बनाने के लिए इसकी कीमतों में 50 पर्सेंट तक की कटौती कर दी है। इसके अलावा कंपनी ने कई पॉप्युलर गेम टाइटल्स को भी PS में जोड़ा था। PUBG के अलावा जो दूसरे पॉप्युलर गेम टाइटल्स PS के लिए उपलब्ध हैं उनमें God of War, GTA 5, Infamous: Second Son और Uncharted 4: A Thief’s End जैसे गेम शामिल हैं।

इससे पहले Sony ने अपने नेक्स्ट जेनेरेशन गेमिंग कनसोल के लॉन्च की ऑफिशियल एनाउंसमेंट की थी। सोनी के नए गेमिंग कनसोल का का नाम PlayStation 5 होगा। कंपनी ने अपने अगले गेमिंग कनसोल को अगले साल के अंत तक लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि नेक्स्ट जेनेरेशन गेमिंग कनसोल 2020 के हॉलीडे सीजन तक मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। Sony ने शुरू में इस साल अप्रैल में PlayStation 5 के लॉन्च करने का हिंट दिया था।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.