Pm Modi Ear Gadget Real Time Translation Device Oman Visit Secret Smart Technology News In Hindi
क्या आप भी खा गए धोखा? PM मोदी ने ईयर रिंग नहीं कान में पहन रखी थी ये खास डिवाइस, जिसकी चारों तरफ हो रही है चर्चा
PM Modi Ear Gadget: ओमान यात्रा के दौरान पीएम मोदी के कान में दिखा खास गैजेट चर्चा में है, इस स्टोरी में हम आपको इसी के बारे में बता रहे हैं. आइए जानतें हैं इसके बारे में यहां.
PMModi Ear Gadget: हाल ही में ओमान दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी एक खास बात ने लोगों का ध्यान खींचा. दौरे से जुड़ीतस्वीरोंमेंउनके कान में इयररिंगजैसादिखनेवालाएकछोटासागैजेटनजरआया. इसकेबादसोशलमीडियाऔरइंटरनेटपरइसडिवाइस को लेकर चर्चा तेज हो गई. लोग जानना चाहते थे कि आखिर यह क्या है और किस काम आता है. इस स्टोरी में हम आपको इसी के बारे में बता रहे हैं.
किस काम आता है ईयर रिंग जैसे दिखने वाला ये डिवाइस?
दरअसल, यह कोई साधारण इयररिंग नहीं, बल्कि एक आधुनिक रियल टाइम ट्रांसलेशन डिवाइस है, जिसे खास अंतरराष्ट्रीय दौरों और बैठकों में इस्तेमाल किया जाता है. हाल ही में पीएम मोदी मध्य पूर्व के दौरे पर थे और ओमान पहुंचे थे. एयरपोर्ट पर उनकी मुलाकात ओमान के उपप्रधानमंत्रीसैय्यदशिहाबबिनतारिकअलसैद से हुई. इसी दौरान उनके कान में यह हाईटेकडिवाइस दिखाई दी. ओमान की आधिकारिक भाषा अरबी है, जबकि पीएम मोदी हिंदी और अंग्रेजी में संवाद करते हैं. ऐसे में बातचीत को आसान बनाने के लिए उन्होंने इस ट्रांसलेशन डिवाइस का इस्तेमाल किया.
एक भाषा को दूसरी भाषा में करता है अनुवाद
रियल टाइम ट्रांसलेशन डिवाइस एक ऐसा उपकरण होता है, जो बोली जा रही भाषा का तुरंत दूसरी भाषा में अनुवाद करता है. जैसे ही सामने वाला व्यक्ति कुछ बोलता है, यह डिवाइस कुछ ही पलों में उसका मतलब दूसरी भाषा में सुनाने लगता है. इससे उन लोगों के बीच बातचीत आसान हो जाती है, जो एक-दूसरे की भाषा नहीं समझते इस तकनीक का इस्तेमाल पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय बैठकों और विदेशी नेताओं की यात्राओं के दौरान किया जा चुका है. प्रधानमंत्री जैसे बड़े पद पर बैठे व्यक्ति के लिए यह डिवाइस बेहद उपयोगी होती है. इसकी मदद से वे बिना किसी देरी के सामने वाले की बात समझ पाते हैं. इस तरह के गैजेटअक्सर बंद कमरों की बैठकों में इस्तेमाल किए जाते हैं, इसलिए इन्हें आमतौर पर लोग नहीं देख पाते.
इन फीचर्स से होता है लैस
रियल टाइम ट्रांसलेशन डिवाइस में कई खास फीचर्स होते हैं. इनमें आर्टिफिशियलइंटेलिजेंस तकनीक, नॉइजकैंसिलेशन और ऑफलाइन काम करने की क्षमता शामिल होती है. यानी हर बार इंटरनेट जरूरी नहीं होता. आम लोग भी ऐसे डिवाइस या ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.बाजार में कई ऐसे ईयरबड्स और मोबाइल ऐप उपलब्ध हैं, जो लाइव ट्रांसलेशन की सुविधा देते हैं और विदेश यात्रा या अलग भाषा बोलने वालों से बातचीत में काफी मददगार साबित होते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.