चाइनीज फोन निर्माता कंपनी vivo ने अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन vivo V 7+ और vivo Y53 की कीमत में कटौती कर दी है. भारत में vivo V7+ को 2,000 रुपये कम हो गई है. इसे अब इस19,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा. वहीं vivo V7+ लिमिटेड एडिशन को 20,990 रुपये में बेचा जाएगा.बता दें लॉन्चिग के समय इस हैंडसेट की कीमत 21,990 रुपये थी. इसके अलावा vivo Y53 स्मार्टफोन 500 रुपये सस्ता हुआ है. अब इसकी मौजूदा कीमत 8,490 रुपये है. इन स्मार्टफोन्स को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर में दोनों से खरीद सकेंगे.
vivo V7+ और vivo Y53 को भारत में बीते साल लॉन्च किया गया था. vivo V7+ स्मार्टफोन गोल्ड, मैट ब्लैक और रोज़ गोल्ड रंग में उपलब्ध है. वहीं, vivo Y53 को क्राउन गोल्ड और मैट ब्लैक रंग में आता है.
vivo V7+ के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
वीवो वी7प्लस कंपनी का पहला फोन है, जिसका डिस्प्ले 18:9 एसपैक्ट रेशियो के साथ है और यह ‘फुल डिस्प्ले’ फीचर से लैस है. इस डिवाइस का सबसे खास फीचर इसका 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, जिसका अपरचर एफ/2.0 है और यह फ्लैश के साथ है. इस फोन में 5.99 इंच का आईपीएस डिस्प्ले (1440×720 पिक्सल) है, और बॉडी मेटल की है.
इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी का इंटरनल स्टोरेज है. इसे मेमोरी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है, जिसके लिए समर्पित मेमोरी कार्ड स्लॉट दिया गया है. इस डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट है. vivo Y53 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
960×540 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन की क्यूएचडी डिस्प्ले वाला vivo Y53 यूनिबॉडी कर्व्ड डिज़ाइन के साथ आता है. इस फोनक्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है, जो 1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर काम करता है. इसमें 2 जीबी रैम और इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.
vivo Y53 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. यह डुअल सिम स्मार्टफोन है, जिसमें 2500 एमएएच की बैटरी है. यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित फन टच ओएस 3.0 पर चलता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.