PUBG लवर्स के लिए एक बुरी खबर है, बैटलग्राउंड्स डेवलपर टीम ने आधिकारिक पर ये ऐलान किया है की 13 नवंबर 2025 से PUBG: Battlegrounds का PlayStation 4 और Xbox One पर सपोर्ट बंद कर दिया जाएगा.
People are also watching
2/6
इन डिवाइसों में नहीं करेगा सपोर्ट
करीब सात साल पहले यह गेम PlayerUnknown’s Battlegrounds के नाम से लॉन्च हुआ था. वहीं, PS5 और Xbox Series X/S वर्जन पर अभी भी उपलब्ध है.
3/6
क्यों लिया गया यह फैसला?
डेवलपर्स के मुताबिक, पुराने कंसोल्स से नए कंसोल्स पर ट्रांजिशन करना जरूरी था ताकि खिलाड़ियों को अधिक स्मूथ और स्थिर गेमिंग अनुभव मिल सके. इसके साथ ही भविष्य में आने वाले अपडेट्स, बेहतर ग्राफिक्स और परफॉर्मेंस को सपोर्ट करने के लिए यह कदम उठाया गया है.
4/6
नए कंसोल्स पर क्या मिलेगा खास?
जो खिलाड़ी PUBG को PlayStation 5 और Xbox Series X/S पर खेलेंगे, उन्हें ज्यादा साफ और बेहतर ग्राफिक्स, स्मूथ और स्थिर गेमप्ले, Xbox Series S पर Resolution Mode और Performance Mode के विकल्प, और सभी प्लेटफॉर्म्स पर 60 FPS का शानदार गेमिंग अनुभव मिलेगा.
5/6
रिफंड पॉलिसी
जो खिलाड़ी पुराने कंसोल्स से नए कंसोल्स पर शिफ्ट नहीं कर सकते, उन्हें रिफंड का विकल्प मिलेगा. Battlegrounds Plus और PUBG: Battlegrounds के लिए रिफंड, संबंधित प्लेटफॉर्म (Sony और Microsoft) की पॉलिसी के अनुसार प्रोसेस किया जाएगा. चूंकि PUBG 2022 से फ्री-टू-प्ले हो चुका है, इसलिए केवल पेड कंटेंट या अपग्रेड्स पर रिफंड लागू होगा.
6/6
PUBG का फ्यूचर
PUBG अब कंसोल गेमिंग का पूरा फोकस नेक्स्ट-जनरेशन प्लेटफॉर्म्स पर करेगा. इसका मतलब है कि आने वाले समय में खिलाड़ियों को और भी बेहतर ग्राफिक्स, स्थिर गेमप्ले और नए फीचर्स का अनुभव मिलेगा. डेवलपर्स का लक्ष्य है कि PUBG को लंबे समय तक एक टॉप-क्वालिटी मल्टीप्लेयर गेम के रूप में बनाए रखा जाए.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.