Realme M1 Sonic इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च, शानदार हैं फीचर्स

Realme M1 Sonic इलेक्ट्रिक टूथब्रश में चार क्लिनिंग मोड दिए गए हैं. इस टूथब्रश को सिर्फ 5 मिनट चार्ज करके दो दिन इस्‍तेमाल किया जा सकता है.

Published date india.com Published: September 4, 2020 12:57 PM IST
Realme M1 Sonic इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च, शानदार हैं फीचर्स
फोटो @ realme.com

Realme ने इंडियन मार्केट में नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश Realme M1 Sonic लॉन्‍च किया है. इस इलेक्ट्रिक टूथब्रश में हाई-फ्रिक्‍वेंसी सोनिक मोटर, ऐंटीबैक्टीरियल ब्रिसल्स और चार क्लिनिंग मोड दिए गए हैं. Realme का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर इस इलेक्ट्रिक टूथब्रश (Realme M1 Sonic electric toothbrush) की बैटरी 90 दिन तक चलेगी.

Realme M1 Sonic electric toothbrush price (कीमत)
रियलमी M1 सोनिक टूथब्रश की कीमत 1,999 रुपये है. इसकी पहली सेल 10 सितंबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगी. इसे फ्लिपकार्ट और Realme.com से खरीदा जा सकेगा. यह इलेक्ट्रिक टूथब्रश ब्‍लू और वाइट कलर ऑप्‍शन में बाजार में उतारा गया है.

Realme M1 Sonic features (फीचर्स)
फीचर्स की बात करें, तो रियलमी के इस इलेक्ट्रिक टूथब्रश में चार मोड मिलते हैं. इनमें सेंसिटिव दांतों के लिए सॉफ्ट, डेली यूज के लिए क्लीन, डीप क्लीनिंग के लिए वाइट और चमकदार दांतों के लिए पॉलिश मोड शामिल हैं. इस इलेक्ट्रिक टूथब्रश में कर्व्ड बॉडी और फ्रिक्शन कोटिंग दी गई है, जो इसे पकड़ने के लिए काफी कम्‍फर्टेबल और नॉन-स्लिपरी बनाते हैं.

रियलमी M1 सोनिक टूथब्रश के ब्रिसल्स ब्लू इंडिकेटर के साथ आते हैं. इनका कलर हल्‍का पड़ने पर यूजर को पता चला जाएगा कि अब ब्रश हेड बदलना है. रियलमी के इस इलेक्ट्रिक टूथब्रश का हेड मात्र 3.5mm पतला है. ब्रश करने के दौरान यूजर को किसी प्रकार की ओरल इंजरी से बचाने के लिए कंपनी ने रियलमी M1 सोनिक को मेटल-फ्री रखा है.

एक मिनट में 34 हजार बार वाइब्रेट
रियलमी के इस इलेक्ट्रिक टूथब्रश में दिया गया हाई फ्रिक्‍वेंसी मोटर एक मिनट में 34 हजार बार वाइब्रेट कर सकता है, जिससे दांतों की अच्छे से सफाई हो सके. यूज करने के दौरान इसमें से 60dB से भी कम आवाज आती है. रियलमी M1 सोनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश के ब्रश हेड में 10 डिग्री स्‍टेबल स्विंग है, जिससे यह मुंह में हर जगह की अच्‍छे से सफाई करने में सक्षम है.

4.5 घंटे में फुल चार्ज
रियलमी M1 सोनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश में 800mAh की बैटरी दी गई है. फुल चार्ज होने में इसे करीब 4.5 घंटे लगते हैं. कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर बैटरी 90 दिनों तक रहेगी. इस टूथब्रश को सिर्फ 5 मिनट चार्ज करके दो दिन इस्‍तेमाल किया जा सकता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.