Mi लवर्स का इंतजार खत्म, आज पहली बार होगी Redmi Note 5 Pro के 6GB RAM वेरिएंट की बिक्री

इस वेरिएंट के लिए आपके पास कलर ऑप्शन सिर्फ ब्लैक ही होगा.

Published date india.com Updated: March 7, 2018 12:05 AM IST
Redmi Note 5 Pro 6GB RAM Variant will be available for Sale on March 7 | Mi लवर्स का इंतजार खत्म, आज पहली बार होगी Redmi Note 5 Pro के 6GB RAM वेरिएंट की बिक्री

नई दिल्ली: दिग्गज चाइनीज टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी के रेडमी नोट 5 प्रो की दो हफ्ते पहले ही ऑनलाइन बिक्री शुरू हो चुकी है, लेकिन बुधवार से इस मॉडल के 6 जीबी रैम वेरिएंट की भी बिक्री शुरू होने जा रही है. लेकिन इस वेरिएंट के लिए आपके पास कलर ऑप्शन सिर्फ ब्लैक ही होगा. रेडमी नोट 5 प्रो की बिक्री भारतीय समयानुसार दोपहर 12pm से फ्लिपकार्ट और Mi.com पर एक साथ शुरू हो जाएगी. इसके साथ ही रेडमी नोट 5 भी इसी फ्लेश सेल में खरीदा जा सकेगा. रेडमी नोट 5 प्रो 4 जीबी / 6 जीबी रैम वेरिएंट में 64 जीबी स्टोरेज के साथ उपलब्ध हैं और रेडमी नोट 5 3 जीबी रैम / 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम / 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है.

बता दें ये दोनों ही स्मार्टफोन पिछले महीने भारत में लॉन्च किए गए थे. कंपनी की ओर से दावा किया गया था कि 22 फरवरी को अपनी पहली सेल में महज 3 मिनट के भीतर इसकी 3,00,000 यूनिट बिक गई थी. इसके बाद दूसरी सेल 28 फरवरी को हुई और अब तीसरी फ्लैश सेल 7 मार्च को होने जा रही है. तीसरी सेल में खास बात ये है कि इसमें रेडमी नोट 5 प्रो का 6 जीबी वैरिएंट भी ग्राहक खरीद सकेंगे.

यह भी पढ़ें: vivo फैन्स के लिए खुशखबरी, सस्ता हुआ vivo V7+ और vivo Y53 स्मार्टफोन

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ये हैं कीमतें

रेडमी नोट-4 के नए संस्करण के रूप में लांच हुए रेडमी नोट-5 को 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज वाले रेडमी नोट-5 की कीमत 9,999 रुपये है और 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वाले की कीमत 11,999 रुपये है.

रेडमी नोट-5 प्रो में भी दो विकल्प हैं. 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 13,999 रुपये है, वहीं 6जीबी रैम और 64जीबी रोम वाले फोन की कीमत 16,999 रुपये है.

रेडमी नोट 5 और नोट 5 प्रो के स्पेसिफिकेशन्स

दोनों स्मार्टफोन 5.99 इंच वाली फुल एचडी डिस्प्ले म (1080×2160 पिक्सेल) में 18: 9 रेशियो के साथ आते हैं. रेडमी नोट 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 एसओसी प्रोसेसर दिया गया है, जबकि रेडमी नोट 5 प्रो में इससे ज्यादा पावरफुल स्नैपड्रैगन 636 एसओसी है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों ही फोन ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI 9 के साथ एंड्रॉयड नौगट पर काम करते हैं. रेडमी नोट 5 प्रो को निकट भविष्य में एंड्रॉयड ओरियो में अपडेट किया जा सकेगा.

रेडमी नोट 5 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 12 मेगापिक्सल का है,जो F / 2.2 और 1.25 माइक्रोन पिक्सेल आकार के एपर्चर के साथ आता है. जबकि दूसरे 5 मेगापिक्सेल कैमरे में 1.12 माइक्रोन पिक्सेल आकार और F/ 2.0 एपर्चर है. स्मार्टफोन में फ्रंट में भी सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल और 12-मेगापिक्सल डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन में दोनों ही तरफ एलईडी फ्लैश लाइट का विकल्प मौजूद है, जो इसे बेहद फोटो के लिहाज से बेहद खास बनाता है. पावर बैकअप के लिए फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.