Realme X2 Pro India Launch: Realme X2 Pro को कंपनी ने आखिरकार भारत में भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने आज इसे Realme 5s स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया जा चुका है। Realme X2 Pro की मुख्य हाइलाइट्स इसमें शामिल Qualcomm का फ्लैगशिप Snapdragon 855+ प्रोसेसर, 50W VOOC, 64-मेगापिक्सल क्वॉड-कैमरा सेटअप और 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है। इसकी स्पेसिफिकेशंस को देखा जाए तो यह स्मार्टफोन OnePlus के प्रीमियम डिवाइस OnePlus 7T को सीधी टक्कर देता है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन की भारत में कीमत (Realme X2 Pro Price in India), स्पेसिफिकेशंस (Realme X2 Pro specifications) और फीचर्स (Realme X2 Pro features) की जानकारी देने जा रहे हैं।
Realme X2 Pro की भारत में कीमत, उपलब्धता और लॉन्च ऑफर्स
भारत में Realme X2 Pro के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। इनमें से पहले वेरिएंट में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज शामिल है, जिसकी कीमत 29,999 रुपये है। दूसरे वेरिएंट में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज शामिल है, जिसकी कीमत 33,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को दो कलर वेरिएंट में चुन सकते हैं। इनमें Lunar White और Neptune Blue कलर शामिल है। Realme ने इस स्मार्टफोन का एक Master Edition भी लॉन्च किया है, जिसे Concrete कलर और Red Brick कलर में लॉन्च किया गया है। यह एडिशन केवल 12GB रैम और 256GB स्टोरेज में खरीदा जा सकता है। इस एडिशन की कीमत 34,999 रुपये है। इसकी पहली सेल क्रिसमस के समय होगी। Realme X2 Pro फ्लैगशिप स्मार्टफोन Flipkart और कंपनी की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है। शुरुआत में यह स्मार्टफोन इनवाइट ऑनली स्पेशल सेल के जरिए बेचा जाएगा। X2 Pro के स्टैंडर्ड वेरिएंट्स की पहली सेल 26 नवंबर से 27 नवंबर के बीच होगी।
Realme X2 Pro की स्पेसिफिकेशंस
Realme X2 Pro में 6.5-इंच की Super AMOLED, जो 90Hz रिफ्रैश रेट वाले पैनल के साथ आती है। यह FHD+ डिस्प्ले है, जो HDR10+ सपोर्ट और DCI-P3 कलर स्पेस के साथ आती है। डिस्प्ले के अंदर फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है और कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन 0.23 सेकंड में अनलॉक हो जाएगा। फोन में आगे और पीछे दोनों तरफ Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन दी है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 855+ SoC दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 7nm प्रोसेस पर बना है। गेमिंग के लिए इसमें कूलिंग सिस्टम के साथ HyperBoost 2.0 फीचर दिया है। इसके अलावा इसमें Touch Boost 2.0 भी दिया है, जो इसकी टच रिस्पॉन्सिवनेस को 35 प्रतिशत बढ़ा देता है। इसके बेस मॉडल में UFS 2.1 स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा अन्य दो वेरिएंट में UFS 3.0 स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा।
Realme X2 Pro का कैमरा
इसकी अन्य खासियत में इसमें शामिल क्वॉड कैमरा सेटअप है। इसमें 64-मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, जो Samsung GW1 सेंसर के साथ आता है। इसमें f/1.8 अपर्चर और 0.8µm पिक्सल्स है। इसमें Quad Bayer डिजाइन है, जिसका मतलब है कि यह सेटअप 4-in-1 पिक्सल बिनिंग के साथ आता है और तस्वीर में 16MP का आउटपुट देता है। रियलमी के इस स्मार्टफोन में अन्य कैमरा 2X टेलीफोटो 13-मेगापिक्सल सेंसर है, जो OIS के साथ आता है। अगला सेंसर 115 डिग्री अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा है, जो 8-मेगापिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है। इसमें 2-मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी के लिए कंपनी ने 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।
Realme X2 Pro की बैटरी और सॉफ्टवेयर
Realme X2 Pro में 4,000mAh की बैटरी है, जो 50W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आती है, जो इस स्मार्टफोन को 30 मिनट में 80 प्रतिशत चार्ज कर देती है। Realme X2 Pro में Android 9 Pie बेस्ड ColorOS कस्टम स्किन शामिल है।
Features |
Realme X2 Pro |
Price |
– |
Chipset |
Qualcomm Snapdragon 855+ |
OS |
Android 9 Pie |
Display |
Super AMOLED-6.5-inch Full HD+-2400x1080pixels |
Internal Memory |
6GB RAM with 64GB storage |
Rear Camera |
Quad – 64MP + 13MP + 8MP + 2MP |
Front Camera |
16MP |
Battery |
4,000mAh |