By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Technology
- Reliance Jio Lead In The Average 4g Download Speed While Vodafone In Upload In August Trai
अगस्त महीने में 4G डानलोडिंग स्पीड के मामले जियो नंबर वन, अपलोडिंग स्पीड के मामले मेें वोडाफोन टॉप पर
देश की नंबर वन टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अगस्त महीने में 4G डाउनलोडिंग स्पीड के मामले में टॉप पर रहा। टेलीकॉम रेगूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त महीने में Jio की औसत 4G डाउनलोडिंग स्पीड 21.3 Mbps रही। जियो के डाउनलोडिंग स्पीड में जुलाई महीने की तुलना में सुधार देखने को मिला, जुलाई में जियो की 4G डाउनलोडिंग स्पीड 21.0 Mbps की थी।
देश की नंबर वन टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अगस्त महीने में 4G डाउनलोडिंग स्पीड के मामले में टॉप पर रहा। टेलीकॉम रेगूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त महीने में Jio की औसत 4G डाउनलोडिंग स्पीड 21.3 Mbps रही। जियो के डाउनलोडिंग स्पीड में जुलाई महीने की तुलना में सुधार देखने को मिला, जुलाई में जियो की 4G डाउनलोडिंग स्पीड 21.0 Mbps की थी। वहीं अपलोडिंग स्पीड की बात करें तो अगस्त महीने में वोडाफोन टॉप पर रहा। वोडाफोन की औसत 4G अपलोडिंग स्पीड 5.5Mbps रही और जुलाई के मुकाबले इसमें गिरावट देखने को मिली है।
टेलीकॉम सेक्टर में 2018 में रिलायंस जियो औसत 4G डाउनलोडिंग के मामले पर टॉप में था। इस साल भी बीते आठ महीने में औसत 4G डाउनलोड के मामले में रिलायंस जियो पहले पायदान पर है। TRAI के अगस्त महीने के आकड़ों के मुताबिक, औसत 4G डाउनलोड स्पीड के मामले में रिलायंस जियो के बाद दूसरे नंपर पर एयरटेल रहा।
अगस्त महीने में एयरटेल की औसत 4G डाउनलोड स्पीड 8.2Mbps रही, जिसमें जुलाई महीने की तुलना में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि जुलाई महीने में एयरटेल की औसत 4G डाउनलोडिंग स्पीड 8.8Mbps की थी। 4G डाउनलोडिंग स्पीड के मामले में रिलायंस जियो और एयरटेल के बाद तीसरे में वोडाफोन रहा।
अगस्त महीने में वोडाफोन की 4G डाउनलोड स्पीड 7.7Mbps की रही थी। इसके बाद आइडिया की स्पीड 6.1 Mbps रही और जुलाई में आइडिया की जुलाई महीने में स्पीड 6.6Mbps की थी। अपलोड स्पीड की बात करें तो एयरटेल 5.1Mbps के साथ पहले पायदान पर था वही इसके बाद जियो की 4.4 Mbps अपलोडिंग स्पीड के साथ दूसरे नंबर पर रहा था। TRAI औसत इंटरनेट स्पीड का ये डाटा MySpeed से कलेक्ट करती है।
Also Read:
-
Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, सिर्फ 103 रुपये में मिल रही है 28 दिन की वैलिडिटी, कम बजट में बड़ा धमाका!
-
हाईवे पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक बड़ी पहल शुरू, JIO यूजर्स को मिलेगी कोहरा, डायवर्जन या आवारा पशु आने की चेतावनी
-
Jio यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! कंपनी फ्री में दे रही है 35000 का Google AI Pro का Subscription, जानिए पूरी डिटेल
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें