हुआवे(huawei) के सब ब्रांड ऑनर(Honor) ने अपने नए बजट स्मार्टफोन Honor 7S को हाल ही में किया था. इस स्मार्टफोन को मिड सेगमेंट के तहत आम स्मार्टफोन बॉयर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है. वहीं इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें फेस अनलॉक फीचर और फुल व्यू डिस्प्ले को शामिल किया है.
Life is beautiful when you can #ViewMoreDoMore. Get the #Honor7S on @Flipkart and enjoy Rs.2200 instant cash back and 50GB additional data with Jio. https://t.co/XcuAOVKbpr @HiHonorIndia pic.twitter.com/BE5J8CLPEd
— Reliance Jio (@reliancejio) September 14, 2018
भारतीय बाजार में ऑनर 7S की कीमत 6,999 रुपए रखी गई है. इस कीमत में उपभोक्ताओं को 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज का वेरिएंट मिलेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑनर 7S को सिर्फ फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा. अगर इसके कलर ऑप्शन की बात करें तो Honor 7s ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर में मिलेगा.
चलिए अब इस मॉडल पर मिलने वाले ऑफर की बात करते हैं. Honor 7S खरीदने पर यूजर्स पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर न्यूनतम 1,000 रुपये के डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं. इसके अलावा रिलायंस जियो (Reliance Jio) की ओर से 2,200 रुपये के कैशबैक के साथ 50 जीबी एडिशनल डाटा भी दिया जाएगा. सिर्फ इतना ही नहीं, अगर आपके पास एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो ऑनर 7S खरीदने पर आपको एक्स्ट्रा 200 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा.
ऑनर 7S में 5.45 इंच का HD+ (720×1440 पिक्सल) टीएफटी फुलव्यू डिस्प्ले है. इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है. इसके अलावा फोन में क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम गई हैं. इस मॉडल की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे जरूरत पड़ने पर 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है. वहीं इसके बैकअप की बीत की जाए तो
इसमें 3020 एमएएच की बैटरी दी गई है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.