Reliance Jio के 149 और 98 रुपये वाले अफोर्डेबल प्लान की वापसी, मिलेंगे ये बेनिफिट

रिलायसं जियो के 149 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को हर दिन एक जीबी का डाटा मिल रहा है। इस प्लान में यूजर्स को डेली 1GB डाटा के साथ साथ 100 SMS का बेनिफिट भी मिल रहा है। इस प्लान में 24 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। वहीं 98 रुपये वाले में प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2GB डाटा मिलता है।

Published date india.com Published: December 9, 2019 1:00 PM IST

सभी टेलीकॉम कंपनियों ने इस महीने की शुरुआत में अपने टैरिफ की दरों में बढ़ोत्तरी की थी। कंपनियों ने अपने-अपने टैरिफ में करीब 40 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी की थी। इस बढ़ोत्तरी के बाद कंपनी के कई सारे अफोर्डेबल प्लान्स महंगे हो गए थे। भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में शुमार Reliance Jio ने टैरिफ के दाम बढ़ाने के साथ-साथ अपने सबसे अफोर्डेबल प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स 149 और 98 रुपये को खत्म कर दिया था। अब कंपनी ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए 149 और 98 रुपये वाले रिचार्ज प्लान्स को लिस्ट में फिर से शामिल कर दिया है। कंपनी का यह मूव दूसरी कंपनियों जैसे Airtel और Vodafone- Idea के लिए मूसीबत पैदा कर सकती है।

Reliance Jio Rs 149 Prepaid Plan Benefits

Reliance Jio की वेबसाइट में इन प्लान्स की डिटेल फिर से एड कर दी गई है। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद रिलायसं जियो के 149 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को हर दिन एक जीबी का डाटा मिल रहा है। इस प्लान में यूजर्स को डेली 1GB डाटा के साथ साथ 100 SMS का बेनिफिट भी मिल रहा है।

इस प्लान में यूजर्स को 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ जियो टू जियो अनलमिटेड कॉलिंग और जियो टू अदर नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 300 मिनट मिलते हैं। इसके साथ ही रिलायंस जियो ग्राहकों को जियो ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है।

Reliance Jio Rs 98 Prepaid Plan Benefits

जियो के सबसे अफोर्डेबल प्लान 98 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान की बात करें तो इस प्लान में यूजर्स डेली डाटा और SMS नहीं मिलता है। इस प्लान की यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। प्लान की वैलिडिटी तक यूजर्स को 2GB डाटा और 300 SMS मिलते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को जियो से जियो अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।

वहीं दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए यूजर्स को टॉक टाइम रिचार्ज करवाना पड़ेगा। बता दें कि जियो के टॉक टाइम रिचार्ज प्लान की कीमत 10 रुपये से शुरू होती है।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.