Samsung Galaxy F55 5G भारत में 17 मई को होगा लॉन्च, पावरफुल प्रोसेसर के साथ मिलेगा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Samsung Galaxy F55 5G Launch Date: ई-कॉमर्स प्लेटफॉमर्स Flipkart पर Samsung Galaxy F55 5G को लिस्ट ​कर दिया गया है. जहां इस स्मार्टफोन के कई खास फीचर्स के साथ ही कीमत का भी खुलासा किया गया है.

Published date india.com Published: May 14, 2024 2:05 PM IST
Samsung Galaxy F55 5G भारत में 17 मई को होगा लॉन्च, पावरफुल प्रोसेसर के साथ मिलेगा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Samsung Galaxy F55 5G Launch Date: Samsung अपने मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन Samsung Galaxy F55 5G को भारतीय बाजार में 17 मई 2024 को लॉन्च करने वाली है. इस स्मार्टफोन को लेकर काफी समय से टीजर सामने आ रहे थे, लेकिन अब इसे आधिकारिक तौर पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉमर्स Flipkart पर लिस्ट कर दिया गया है. यानि यह स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में दो कलर वेरिएंट में Flipkart के माध्यम से सेल के लिए उपलब्ध होगा. Flipkart पर Samsung Galaxy F55 5G के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी कई जानकारियां दी गई हैं.

Samsung Galaxy F55 5G: मिलेंगे धांसू फीचर्स

Flipkart पर लिस्ट किया गया Samsung Galaxy F55 5G स्मार्टफोन लेदर फिनिश बैक पैनल के साथ आएगा. यूजर्स को इस स्मार्टफोन के साथ 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे. इसके साथ ही पावर बैकअप के लिए 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा और इस स्मार्टफोन को Snapdragon 7 Gen 1 SoC पर पेश किया जा सकता है. साथ ही फोन में  12GB रैम दी जा जाएगी. यह स्मार्टफोन vegan leather finish के साथ Apricot Crush और Raisin Black वेरिएंट में लॉन्च होगा.

Samsung Galaxy F55 5G में 6.7 इंच की फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी जा सकती है. पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है और फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका मेन सेंसर 50MP का है, जबकि 5MP का सेकेंडरी सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर मिलेगा. फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

Samsung Galaxy F55 5G: कीमत का खुलासा

Samsung Galaxy F55 5G की कीमत की बात करें तो अभी तक कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसका खुलासा नहीं किया है. लेकिन Flipkart पर हुई लिस्टिंग के अनुसार यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 30,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है. यूजर्स इसे Flipkart के अलावा Samsung.com से भी खरीद सकेंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.