नई दिल्ली: सैमसंग Galaxy J6 Plus और Galaxy J4 Plus जल्द ही इंडिया में लॉन्च करेगी. इन दोनों स्मार्टफोन को इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है. MySmartPrice की रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग के दो नए गैलेक्सी J सीरीज के स्मार्टफोन इंफीनिटी डिस्प्ले के साथ आएंगे. इनका डिजाइन गैलेक्सी J8 की तरह हो सकता है.
रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy J4 Plus और Galaxy J6 Plus में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर की बजाए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है. हालांकि अभी तक दोनों स्मार्टफोन की फुल स्पेसिफिकेशंस की ज्यादा जानकारी नहीं मिली है. सैमसंग Galaxy J4 Plus और Galaxy J6 Plus से शाओमी को एंट्री लेवल प्राइस सेगमेंट में टक्कर देगी.
MySmartPrice की रिपोर्ट के मुताबिक गैलेक्सी J6 Plus में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप (13MP+5MP) और 5MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है. वहीं Galaxy J4 Plus लोअर एंड मॉडल होगा और इसमें 13MP का रियर कैमरा और 5MP का सेल्फी कैमरा हो सकता है. दोनों स्मार्टफोन मॉडल AR इमोजी फीचर को सपोर्ट करेंगे.
सैमसंग Galaxy J6 Plus को 4जीबी रैम और Galaxy J4 Plus को 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज में पेश किया जा सकता है. Galaxy J4 Plus को हाल में ऑनलाइन स्पॉट किया गया था. Galaxy J4 Plus और Galaxy J6 Plus को वाइब्रेंट कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है. इन स्मार्टफोन को रेड , ब्लैक, वाइट और ग्रे कलर में पेश किया जा सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.