Samsung ने भारतीय बाजार में अपना मिड बजट रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy M35 5G लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन में 6,000mAh की दमदार बैटरी क्षमता दी गई है और फोटोग्राफी के लिए यूजर्स को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में सबकुछ.
Samsung Galaxy M35 5G: कीमत
Samsung Galaxy M35 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसके 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 19,999 रुपये है. जबकि 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल को 21,499 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल को 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. स्मार्टफोन की सेल 21 जुलाई से शुरू होगी. इसे Amazon के अलावा Samsung India की वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है. इस स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन Moonlight Blue, Daybreak Blue और Thunder Grey में लॉन्च किया गया है.
Samsung Galaxy M35 5G: ऑफर्स
Samsung Galaxy M35 5G के साथ कई ऑफर्स की भी घोषणा की गई है. इस स्मार्टफोन कंपनी 1,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट दे रही है. वहीं सभी बैंक कार्ड पर 2,000 रुपये का अतिरिक्त इंस्टैंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है जो कि लिमिटेड पीरियड के लिए वैलिड होगा. कस्टमर्स Amazon Pay cashback के माध्यम से भी 1,000 रुपये का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं.
Samsung Galaxy M35 5G: स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy M35 5G स्मार्टफोन में 6.6 इंच की फुल एचडी रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन दी गई है और यह इन हाउस Exynos 1380 SoC पर काम करता है. खास फीचर के लिए फोन में वेपोर कूलिंग चेंबर दिया गया है जो कि हीट डिसिपेशन और स्मूद गेमप्ले प्रदान करता है. इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है. इसका प्राइमरी सेंसर 50MP का है, जबकि 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है. वहीं फोन का फ्रंट कैमरा 13MP का है. पावर बैकअप के लिए इसमें 6,000mAh की बैटरी उपलब्ध है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.