Samsung Galaxy Note 10 and Galaxy Note 10+ India Price Revealed: Samsung ने न्यूयॉर्क में आयोजित Unpacked इवेंट में अपने दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ को लॉन्च कर दिया है। अब इन स्मार्टफोन की भारतीय प्राइस का भी खुलासा हो गया है। भारत में Samsung Galaxy Note 10 की शुरुआती कीमत 69,999 रुपये से शुरू होगी। हम आपको यहां इन स्मार्टफोन की भारतीय कीमत, ऑफर्स और सेल डेट की जानकारी दे रहे हैं।
Samsung Galaxy Note 10, Galaxy Note 10+ price in India and Sale Offers
Samsung Galaxy Note 10 का बेस वेरिएंट 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस स्मार्टफोन की भारत में 69,999 रुपये होगी। कंपनी ने इसे ओरो ब्लैक, ओरा ग्लो और ओरा वाइट कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी इन तीनों कलर ऑप्शन को भारत में भी लॉन्च करेगी। Samsung Galaxy Note 10+ की भारत में शुरुआती कीमत 79,999 रुपये होगी। यह कीमत इसके बेस वेरिएंट की होगी जिसमें 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज होगी। कंपनी ने अभी इसके 12GB + 512GB मॉडल की कीमत की घोषणा नहीं की है। सैमसंग ने Galaxy Note 10+ को ओरो ब्लैक, ओरा ग्लो और ओरा वाइट कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है।
सैमसंग के मुताबिक Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ की सेल भारत में 23 अगस्त को होगी। इससे पहले स्मार्टफोन के लिए प्री-बुकिंग आज यानी 8 अगस्त से शुरू हो गई है, जो 22 अगस्त तक चलेगी। जो लोग इसे खरीदना चाहते हैं वह इस स्मार्टफोन को चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स और Amazon, Flipkart, Paytm Mall, Samsung Online Store और Tata Cliq के जरिए प्री-बुक कर सकते हैं।
प्री-बुकिंग ऑफर के तहत HDFC Bank credit और debits cards के जरिए रिटेल आउटलेट और सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर 6 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। यही सेम ऑफर Amazon, Flipkart, Paytm Mall और Tata Cliq पर ICICI Bank credit और debit cards पर सेम डिस्काउंट मिल रहा है। Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ बायर्स Galaxy Watch Active को 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं जिसका एक्चुअल प्राइस 19,990 रुपये है।
Display
दोनों स्मार्टफोन काफी हद तक एकसमान हैं। Galaxy Note 10 6.3-inch Dynamic AMOLED Infinity-O display के साथ आते हैं। इसमें Full HD+ resolution (2280×1080 pixels) है। वहीं Galaxy Note 10+ 6.8-inch Dynamic AMOLED Infinity-O display with QHD+ resolution (3040×1440 pixels) के साथ आता है। दोनों स्मार्टफोन की डिस्प्ले HDR10+ certification के साथ आती है। Note 10 के दोनों डिवाइसों में आपको सिंगल फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इससे पहले Galaxy S10+ में ड्यूल सेंसर दिया गया था।
Chipset, RAM and Storage
Galaxy Note 10 के दोनों स्मार्टफोन Exynos 9825 octa-core SoC के साथ आते हैं। Galaxy Note 10 एक स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इसे 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। Galaxy Note 10 5G वेरिएंट में 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज ऑप्शन है। इसके दोनों 4G LTE और 5G वेरिएंट में माइक्रो एसडी कार्ड नहीं लगाया जा सकता है। Galaxy Note 10+ 12जीबी रैम ऑप्शन के साथ आता है। इसमें आपको 256जीबी और 512जीबी स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। इसकी रैम और स्टोरेज ऑप्शन 5G मॉडल जैसी ही हैं।
Cameras
Galaxy Note 10 के दोनों डिवाइसों का कैमरा हार्डवेयर एक जैसा है। इसमें बहुत कम अंतर हैं। Note 10 जहां ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आता है, वहीं Note 10+ को क्वॉड कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। ट्रिपल कैमरा सेटअप में 12MP+12MP+16MP का कैमरा सेटअप है। दोनों स्मार्टफोन के फ्रंट में 10मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Security, connectivity and battery
स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन फेस अनलॉक सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें dual SIM card slots, Bluetooth 5.0, GPS and Wi-Fi 802.11ac जैसे फीचर्स हैं।Galaxy Note 10 में 3,500mAh बैटरी दी गई है, वहीं Note 10+ में 4,300mAh बैटरी दी गई है। फोन में USB Type-C port, डाटा ट्रांसफर और ऑडियो फीचर्स हैं।
OS and S Pen features
सैमसंग के ये दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉइड 9 पाई ओएस पर ऑपरेट होते हैं जिसके ऊपर One UI skin है। स्मार्टफोन को S Pen के साथ पेश किया गया है। अबकी बार S Pen को कुछ सुधार के साथ पेश किया गया है। यह ब्लूटूथ इनेबल्ड है। आप इसके जरिए म्यूजिक प्लेबैक, स्विच कैमरा और फोटो क्लिक कर सकते हैं। यह एयर जेस्चर जैसे नए फीचर्स के साथ आता है।
Features |
Samsung Galaxy Note 10+ |
Samsung Galaxy Note 10 |
Price |
– |
– |
Chipset |
Samsung Exynos 9825 SoC |
Samsung Exynos 9825 SoC |
OS |
Android 9 Pie with One UI |
Android 9 Pie with One UI |
Display |
Dynamic AMOLED-6.8-inch QHD+ -3040×1440 pixels |
Dynamic AMOLED-6.3-inch FHD+-2280x1080pixels |
Internal Memory |
12GB RAM + 256GB storage |
8GB RAM + 256GB storage |
Rear Camera |
Quad – 12MP + 12MP + 16MP + VGA ToF |
Triple – 12MP + 12MP + 16MP |
Front Camera |
10MP |
10MP |
Battery |
4,500mAh |
3,500mAh |