Samsung Galaxy Note 9 मोबाइल पर्स में फटा, पीड़ित महिला ने की फोन को बैन करने की मांग

जब महिला के साथ ये घटना घटित हुई तब वो लिफ्ट में थी

Published date india.com Published: September 17, 2018 4:56 PM IST
Samsung Galaxy Note 9 मोबाइल पर्स में फटा, पीड़ित महिला ने की फोन को बैन करने की मांग

Samsung Galaxy Note 9 मोबाइल को जब पिछले महीने लॉन्च किया गया था तो कंपनी ने दावा किया था कि ये नया स्मार्टफोन हर लिहाज से पिछले मॉडल से बेहतर होगा. कंपनी ने खासतौर पर दावा किया था कि मोबाइल में सेफ्टी फीचर्स का बहुत ध्यान रखा गया है. लेकिन हाल ही में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पर्स में Samsung Galaxy Note 9 फट गया और उसमें आग लग गई.

सैमसंग ने Samsung Galaxy Note 9 के लॉन्च के वक्त बताया था कि मोबाइल में 4,000 mAh की बैटरी लगाई गई है, जब कंपनी के सीईओ से बैटरी की सेफ्टी के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि यूजर्स को बैटरी की सेफ्टी के बारे में चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है क्योंकि हमने सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा है.

सैमसंग Galaxy J4 Plus और Galaxy J6 Plus इंडिया में इसी महीने होंगे लॉन्च

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

फोन फटने की ये घटना अमरीका के न्यूयार्क स्थित लांग आइलैंड की निवासी डायना चुंग के साथ हुई है. चुंग ने सैमसंग कंपनी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई है. महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब वो लिफ्ट में थीं तब उन्होंने नोटिस किया कि उनका मोबाइल काफी गर्म हो गया है.

इसके बाद उन्होंने अपने फोन का इस्तेमाल करना बंद कर दिया और उसे बैग में रख दिया. फोन को बैग में रखने के बाद फोन की बैटरी फट गई और बैग में हल्की आग भी लग गई. इसके बाद उनके बैग से धुआं निकलने लगा.

Honor 7S के साथ JIO का जबरदस्त ऑफर, 2200 कैशबैक के साथ 50 GB डाटा मुफ्त

इसके बाद महिला ने अपने बैग को जमीन पर फेंक दिया और उसे खाली किया. इस दौरान महिला का हाथ भी जख्मी हो गया. महिला का आरोप है कि लिफ्ट में अकेले होने की वजह से और लिफ्ट में धुआं भर जाने की वजह से उन्हें कोई देख भी नहीं पा रहा था. जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा खुला, महिला ने उस मोबाइल को बाहर फेंक दिया और चैन की सांस ली. इसके बाद बाहर खड़े लोगों ने पानी डालकर मोबाइल में लगी आग को भुजाया.

महिला ने इस पूरे घटनाक्रम को परेशान करने वाला और भयानक बताया है. महिला का आरोप है कि आग लगने की वजह से बैग में सारी चीजें जलकर राख हो गईं. महिला ने अपनी शिकायत में नुकसान की भरपाई और Samsung Galaxy Note 9 की सेल को रोकने की मांग की है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.