Samsung Galaxy S11e फोन 5G कनेक्टिविटी और 25W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ होगा लॉन्च

सैमसंग Galaxy S11 सीरीज के अफोर्डेबल Galaxy S11e फोन को एग्रेसिवली मार्केट में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। सैमसंग का यह अपकमिंग स्मार्टफोन Galaxy S11e चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। सैमसंग के इस फोन में 3G, 4G कनेक्टिविटी के साथ 5G कनेक्टिविटी भी दी जा सकती है।

Published date india.com Published: December 9, 2019 10:15 AM IST
Samsung Galaxy S11e फोन 5G कनेक्टिविटी और 25W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ होगा लॉन्च
Representative image

दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी Samsung साल 2020 के अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर काम कर रही है। कंपनी साल की शुरुआत में अपनी फ्लैगशिप फोन सीरीज Galaxy S के स्मार्टफोन लॉन्च करती है। सैमसंग इन दिनों Samsung Galaxy S11 सीरीज पर काम कर रही है। कंपनी ने साल 2019 में Galaxy S10 सीरीज का अफोर्डेबल स्मार्टफोन Galaxy S10e लॉन्च किया था जो कि कंपनी का स्मार्टफोन मूव था और कंपनी के लिए यह काफी फायदेमंद भी रहा।

ऐसे में सैमसंग एक बार फिर अपकमिंग Galaxy S11 सीरीज का अफोर्डेबल Galaxy S11e को एग्रेसिवली मार्केट में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। सैमसंग का यह अपकमिंग स्मार्टफोन Galaxy S11e चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इंडिया शॉप्स के लीक्स के मुताबिक सैमसंग का यह फोन 3C लिस्टिंग में मॉडल कोड SM-G9810 के साथ स्पॉट किया गया है।

रिपोर्ट में लिक्स के हवाले दावा किया गया है कि सैमसंग के इस फोन में 3G, 4G कनेक्टिविटी के साथ 5G कनेक्टिविटी भी दी जा सकती है। बता दें कि सैमसंग का यह पहला प्रीमियम स्मार्टफोन होगा जो 2020 के शुरुआत में 5G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों से टक्कर लेने के लिए सैमसंग मिड रेंज के स्मार्टफोन्स में ही 5G कनेक्टिविटी ऑफर कर सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अपकमिंग Samsung Galaxy S11e में 5G कनेक्टिविटी के साथ-साथ फास्ट चार्जिंग भी दी जाएगी। सैमसंग के इस फोन में 25W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। बता दें कि सैमसंग ने Galaxy S10e में 15W फास्ट चार्ज सपोर्ट दिया था। नए Galaxy S11e में फास्ट चार्ज USB पावर डिलीवरी (PPS सपोर्ट) दिया जाएगा। इसका मतलब है कि बॉयर्स के पास कई चार्जर के ऑप्शन होंगे।

सैमसंग Galaxy S11 और S11+ में भी कंपनी 25W वायर चार्जिंग दे सकती है। इसका मतलब है कि Samsung के 45W फास्ट चार्ज ऑप्शन के साथ Galaxy Note10+ ही है।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.