Samsung लाया अबतक का सबसे शानदार फीचर, अब आपके अलावा और कोई नहीं देख पाएगा फोन की स्क्रीन

Samsung New Privacy Feature: सैमसंग ने पब्लिक प्लेस पर यूजर्स की प्राइवेसी को सुरक्षित रखने के लिए एक नया फीचर लेकर आया है, जिसकी मदद से आप दूसरों से अपनी स्क्रीन छिपा पाएंगे.

Published date india.com Published: January 28, 2026 11:13 PM IST
Samsung New Privacy Feature_
Samsung New Privacy Feature_

Samsung New Privacy Feature: बस, मेट्रो या किसी भीड़ वाली जगह पर फोन इस्तेमाल करते हैं. आस-पास बैठे लोगों में से कई लोग होते हैं जो हमारी स्क्रीन में झांकने लगते है. इसी परेशानी को दूर करने के लिए सैमसंग अपने आने वाले धमाकेदार फोन Galaxy S26 Ultra में एक नया Privacy Display फीचर ला रहा है. अब आपको अपनी प्राइवेसी बचाने के लिए अलग से कोई सस्ता स्क्रीन गार्ड लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि यह खूबी फोन की स्क्रीन के अंदर ही फिट होगी.

कैसे काम करेगा यह जादुई डिस्प्ले?

अभी तक प्राइवेसी बचाने के लिए लोग जो स्क्रीन प्रोटेक्टर लगाते थे, उससे फोन की स्क्रीन धुंधली और काली दिखने लगती थी, लेकिन सैमसंग का यह नया फीचर बहुत स्मार्ट है. यह पूरी स्क्रीन को काला नहीं करेगा, बल्कि सिर्फ उसी हिस्से को छुपाएगा जहां आपका पासवर्ड या प्राइवेट मैसेज दिख रहा होगा. मतलब, आप तो सामने से सब कुछ साफ-साफ देख पाएंगे, लेकिन अगर बगल से कोई तिरछी नजरों से देखने की कोशिश करेगा, तो उसे वहां सिर्फ अंधेरा या काला धब्बा नजर आएगा. यह टेक्नोलॉजी हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों के तालमेल से बनी है.

ऑटोमैटिक एक्टिव हो जाएगा प्राइवेसी मोड

इस फीचर की सबसे अच्छी बात यह है कि आपको इसे बार-बार ऑन या ऑफ करने का झंझट नहीं पालना पड़ेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैसे ही आपके फोन पर कोई बैंकिंग ऐप खुलेगा, कोई OTP आएगा या आप पासवर्ड टाइप करेंगे, यह फीचर अपने आप एक्टिव हो जाएगा. सैमसंग ने इस पर सालों काम किया है ताकि स्क्रीन की क्वालिटी और चमक (brightness) पर कोई असर न पड़े. यानी अब प्राइवेसी भी पूरी मिलेगी और वीडियो देखने का मजा भी खराब नहीं होगा.

क्या सभी मॉडल्स में मिलेगा यह खास फीचर?

सैमसंग ने अपनी Galaxy S26 सीरीज के पहले टीजर में इस टेक्नोलॉजी का जिक्र किया है. हालांकि, अभी यह पूरी तरह साफ नहीं है कि क्या यह फीचर इस सीरीज के सभी सस्ते और महंगे फोन में होगा या सिर्फ सबसे प्रीमियम S26 Ultra तक ही सीमित रहेगा. अक्सर देखा गया है कि ऐसी एडवांस टेक्नोलॉजी पहले सबसे महंगे मॉडल में ही आती है. अगर यह फीचर सफल रहता है, तो आने वाले समय में यह स्मार्टफोन की दुनिया को पूरी तरह बदल देगा और यूजर्स को पब्लिक प्लेस में फोन चलाने की पूरी आजादी मिलेगी.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.