Samsung Galaxy Z Fold 6 And Galaxy Z Flip 6 Are Getting Huge Discounts In Fab Grab Fest See Offers Here
Samsung Galaxy Z Fold 6, Galaxy Z Flip 6 पर मिल रहा है जबरदस्त डिस्काउंट, यहां देखें ऑफर्स
Samsung ने फेस्टिव सीजन में यूजर्स को शानदार तोहफा देते हुए अपने दो धांसू स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 पर भारी छूट की घोषणा की है.
Samsung FAB GRAB FEST: फेस्टिवल सीजन की शुरुआत हो गई है और नया स्मार्टफोन खरीदने का यह सबसे अच्छा मौका है. क्योंकि कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ ही कई ब्रांड्स भी अपने यूजर्स के लिए धमाकेदार ऑफर्स लेकर आए हैं. जिनका लाभ उठाकर आप महंगे और प्रीमियम स्मार्टफोन को भी कम कीमत में घर ले जा सकते हैं. फेस्टिव सीजन की सेल में Samsung भी पीछे नहीं है. Samsung ने अपने दो प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 पर डिस्काउंट की घोषणा की है. अगर आप भी काफी समय फोल्डेबल फोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो जल्दी करें यह मौका दुबारा नहीं मिलेगा.
Samsung Galaxy Z Fold 6, Galaxy Z Flip 6: ऑफर्स
Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 स्मार्टफोन को बेहद ही कम कीमत में घर ले जाया जा सकता है. लेकिन बता दें कि कंपनी का यह ऑफर लिमिटेड समय के लिए वैलिड है. Samsung Galaxy Z Fold 6 पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो कंपनी इस फोन के साथ अपग्रेड बोनस ऑफर कर रही है. साथ ही कस्टमर इसे 24 महीने की नो कोस्ट ईएमआई पर खरीद सकते हैं. ईएमआई पर खरीदने पर आपको कंपनी की ओर से 12,500 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है.
वहीं Samsung Galaxy Z Flip 6 पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन पर कस्टमर्स को 24 महीने की नो कोस्ट ईएमआई के तहत 11,000 रुपये तक का कैशबैक प्राप्त होगा. कंपनी का कहना है कि कस्टमर चाहें तो इन डिवाइस को रेगुलर ईएमआई विकल्प के साथ भी खरीद सकते हैं. जिसके तहत Galaxy Z Flip 6 केवल 3,056 रुपये की ईएमआई में मिल सकता है. जबकि Galaxy Z Fold 6 के लिए 4,584 रुपये की मासिक ईएमआई देनी होगी.
इतना ही Samsung ने फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए घोषणा की है कि Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 के साथ कस्टमर्स 999 रुपये का Galaxy Z Assurance प्रोग्राम भी ले सकते हैं. जिसका ओरिजनल प्राइस 14,999 रुपये है. इसके अलावा Galaxy Watch Ultra पर भी 18,000 रुपये तक की छूट का लाभ उठाया जा सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.