Samsung Galaxy Z Fold 6 And Galaxy Z Flip 6 Get 40 Percent More Pre Bookings In One Day
Samsung के नए Foldable Phone का चल रहा है जादू, एक दिन में हुई 40% अधिक प्री-बुकिंग
Samsung Galaxy Z Fold 6 New Smartphones: Samsung के नए फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Fold Z 6 और Galaxy Z Flip 6 को लॉन्च किया था. जो कि लॉन्च होते ही यूजर्स के बीच जमकर पॉपुलर हो रहे हैं.
Samsung ने हाल ही में अपनी फोल्डेबल फोन की सीरीज की एक्सपेंड करते हुए इंडियन मार्केट में दो नए फोन Samsung Galaxy Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 को लॉन्च किया था. जो कि कंपनी के छठी पीढ़ी के फोल्डेबल स्मार्टफोन हैं. कंपनी ने लॉन्च के साथ ही दोनों फोन्स के प्री-ऑर्डर की भी घोषणा कर दी थी. इस बार यूजर्स के बीच इनका जादू जमकर चल रहा है और इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक ही दिन इन फोन्स की प्री-बुकिंग ने रिकॉर्ड बना लिया है.
Samsung ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि पहले 24 घंटों में Samsung Galaxy Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 के लिए प्री-ऑर्डर पिछली पीढ़ी के फोल्डेबल की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक हुए. सैमसंग इंडिया के एमएक्स बिजनेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू पुलन ने कहा, ‘हम भारत में अपने नए फोल्डेबल Samsung Galaxy Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 के लिए उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया से खुश हैं. नए फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर में 1.4 गुना वृद्धि दर्शाती है कि भारतीय उपभोक्ता नई तकनीक को सबसे तेजी से अपनाने वालों में से हैं.’
उन्होंने कहा, ‘हमारे नए फोल्डेबल स्मार्टफोन में गैलेक्सी एआई का अनुभव उपयोगकर्ता को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हैं. साथ ही Samsung Galaxy Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 की सफलता हमें भारत में अपने प्रीमियम सेगमेंट नेतृत्व को मजबूत करने में मदद करेगी.’
बता दें कि भारतीय उपभोक्ताओं के लिए, Samsung Galaxy Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 का निर्माण सैमसंग की नोएडा फैक्ट्री में किया जा रहा है. नए फोल्डेबल फोन Galaxy Z सीरीज के अब तक के सबसे पतले और हल्के डिवाइस हैं. सीधे किनारों के साथ बिल्कुल सिमिट्रिकल डिजाइन के साथ आते हैं. Galaxy Z सीरीज भी बेहतर आर्मर एल्युमिनियम और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से लैस है, जो इसे अब तक की सबसे टिकाऊ गैलेक्सी जेड सीरीज बनाता है.
Galaxy Z Fold 6 में बड़ी स्क्रीन का अधिकतम उपयोग करने और आपकी उत्पादकता को बढ़ाने के लिए एआई-संचालित सुविधाओं और उपकरणों की एक सीरीज दी गई है. जिसमें नोट असिस्ट, कंपोजर, स्केच टू इमेज, इंटरप्रेटर, फोटो असिस्ट और इंस्टेंट स्लो-मो शामिल है.
Samsung Galaxy Z Fold 6, Galaxy Z Flip 6: कीमत
Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 की कीमत पर नजर डालें तो इस बार यूजर्स को अपनी जेब ज्यादा ढ़ीली करनी पड़ेगी. क्योंकि इंडियन मार्केट में Samsung Galaxy Z Fold 6 की शुरुआती कीमत 1,64,999 रुपये है और इसमें 12GB रैम दी गई है. वहीं 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,76,999 रुपये और 1TB स्टोरेज मॉडल की कीमत 2,00,999 रुपये है.
Add India.com as a Preferred Source
Galaxy Z Flip 6 के 256GB मॉडल की कीमत 1,09,999 रुपये है. वहीं 512GB मॉडल की कीमत 1,21,999 रुपये है. यह फोल्डेबल फोन Blue, Mint और Silver Shadow कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.