Samsung Galaxy Z Fold 6 And Galaxy Z Flip 6 Launched Know The Price In India
Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 हुए लॉन्च, जानें भारत में कितनी होगी कीमत?
Samsung ने अपने फोल्डेबल फोन्स की सीरीज को एक्सपेंड करते हुए नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 को लॉन्च कर दिया है. जिनमें यूजर्स को AI सपोर्ट मिलेगा.
Samsung ने अपने Galaxy Unpacked event के तहत कई नए स्मार्टफोन और प्रोडेक्ट से पर्दा उठाया है. जिसमें फोल्डेबल सीरीज के दो नए फोन्स Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 भी शामिल हैं. कंपनी ने अपने दोनों फोल्डेबल फोन्स में Galaxy AI फीचर्स का उपयोग किया है जो कि Gemini AI chatbot की तरह काम करेगा. AI फीचर्स के अलावा इन दोनों फोन्स में दमदार प्रोसेसर और शानदार कैमरा क्वालिटी का इस्तेमाल किया गया है. लॉन्च के साथ ही कंपनी ने घोषणा की है Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 को सात सालों ताक एंड्रॉइड ओएस और सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे. आइए जानते हैं
Samsung Galaxy Z Fold 6, Galaxy Z Flip 6: भारत में कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 की कीमत पर नजर डालें तो इस बार यूजर्स को अपनी जेब ज्यादा ढ़ीली करनी पड़ेगी. क्योंकि इंडियन मार्केट में Samsung Galaxy Z Fold 6 की शुरुआती कीमत 1,64,999 रुपये है और इसमें 12GB रैम दी गई है. वहीं 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,76,999 रुपये और 1TB स्टोरेज मॉडल की कीमत 2,00,999 रुपये है. 256GB और 512GB मॉडल Navy, Pink और Silver Shadow कलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे. जबकि 1TB मॉडल को Silver Shadow कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है.
Galaxy Z Flip 6 की कीमत के बारे में बात करें तो इसके 256GB मॉडल की कीमत 1,09,999 रुपये है. वहीं 512GB मॉडल की कीमत 1,21,999 रुपये है. यह फोल्डेबल फोन Blue, Mint और Silver Shadow कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा.
JB Park, President and CEO, Samsung Southwest Asia, unveils the future with the sixth generation of foldables, powered by the transformative #GalaxyAI revolution. Experience innovation like never before!#Samsung#SamsungUnpackedpic.twitter.com/lVXMg7YVkd
दोनों ही फोल्डेबल फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गए हैं. यूजर्स कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पसंदीदा डिवाइस बुक कर सकते हैं. बता दें कि प्री-बुकिंग ऑफर के तहत Galaxy Z Fold 6 स्मार्टफोन पर HDFC बैंक कार्ड के जरिए 8,000 रुपये का कैशबैक प्राप्त होगा. इसके अलावा दोनों ही स्मार्टफोन को 9 महीने की नो कोस्ट ईएमआई के साथ खरीदा जा सकता है.
Samsung Galaxy Z Fold 6: स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy Z Fold 6 की बात करें तो इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर का उपयोग किया गया है. फोन में 7.6 इंच की बड़ी स्क्रीन और 6.3 इंच की कवर स्क्रीन दी गई. दोनों ही स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है. फोन का प्राइमरी सेंसर 50MP का है, जबकि 12MP का अल्ट्रा वाइड और 10MP का टेलीफोटो सेंसर दिया गया है. वहीं सेल्फी के लिए 10MP का मेन कैमरा और 4MP का अंडर डिस्प्ले कैमरा मौजूद है. पावर बैकअप के लिए 4400mAh की बैटरी दी गई है.
Add India.com as a Preferred Source
Samsung Galaxy Z Flip: स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy Z Flip को भी Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर पर पेश किया गया है. इस फोन में 6.7 इंच की मेन स्क्रीन और 3.4 इंच की कवर स्क्रीन दी गई है. फोटोग्राफी के लिए 12MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 50MP का वाइड सेंसर दिया गया है. वहीं सेल्फी के लिए 10MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है जो कि वॉयर्ड और वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.