Samsung ने लांच किया 3 बार मुड़ने वाला ट्राईफोल्‍ड फोन, Apple सहित इन मोबाइल कंपनियों को लगा जोरदार धक्का

Samsung ने अपना ट्रिपल फोल्ड फोन Galaxy Z TriFold को हाल ही में लांच किया है. ये अपनी कैटेगरी का पहला फोन है.

Published date india.com Published: January 9, 2026 11:19 PM IST
Samsung Galaxy Z TriFold
Samsung Galaxy Z TriFold

Samsung का Galaxy Z TriFold अब बाजार में आ चुका है, हालांकि यह अभी भारत में लॉन्च नहीं हुआ है. कुछ समय तक इस फोन को इस्तेमाल करने का मौका मिला और अनुभव बता रहा है कि यह टेक्नोलॉजी आने वाले समय में गेम चेंजर बन सकती है. फोन को अनफोल्ड करने पर यह लगभग 10 इंच का टैबलेट बन जाता है, जो देखते ही यूजर को हैरान कर देता है. यह फोन सिर्फ फोल्डेबल डिजाइन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक साथ फोन और टैबलेट का अनुभव देता है. इसमें DeX मोड सपोर्ट भी है, जिससे इसे कंप्यूटर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

Galaxy Z TriFold में Samsung ने Advanced Armor Aluminium और Titan-strength frame का इस्तेमाल किया है, जो इसे प्रीमियम और मजबूत लुक देता है. फोल्डेड होने पर फोन हल्का लगता है, लेकिन अनफोल्ड होने पर टैबलेट जैसा बड़ा डिस्प्ले सामने आता है. तीन पैनल के बीच का हिंज सिस्टम सॉलिड फील देता है और फोल्ड-अनफोल्ड स्मूद है. यह मैकेनिज्म इतना उन्नत है कि कोई ग्लिच या झटका महसूस नहीं होता. बाहर की तरफ 6.5 इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है और अनफोल्ड होने पर 10 इंच QXGA+ Dynamic AMOLED 2X पैनल मिलता है, जिसमें 120Hz ऐडेप्टिव रिफ्रेश रेट है.

ओपन और क्लोज मैकेनिज्म

ट्रिपल फोल्ड मैकेनिज्म पहली बार थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन जैसे ही फोन खुलता है, इसकी क्वालिटी और सॉफ्ट मैकेनिज्म साफ दिखाई देता है. दो हिंज स्मूद काम करते हैं और कोई झटका या टूटने का डर नहीं लगता. अगर फोन गलत फोल्ड होता है तो स्क्रीन पर मैसेज और हैप्टिक फीडबैक आता है. इनवर्ड क्लोजिंग सिस्टम इसे नैचुरल फील देता है. फोन खुला होने पर इसकी मोटाई लगभग 3.9–4.2mm होती है, जो इतना पतला होने के बावजूद बड़े डिस्प्ले को मैनेज करता है.

स्पेसिफिकेशन 

फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर है, 16GB RAM और 512GB या 1TB स्टोरेज के साथ. थर्मल मैनेजमेंट पर खास ध्यान दिया गया है, ताकि तीन पैनल्स और बैटरियों के बावजूद फोन ओवरहीट न हो. तीन अलग-अलग बैटरियों के साथ 5,600mAh की बैटरी लगी है, जो पूरे दिन की बैटरी लाइफ देती है. इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है.

भारत में लॉन्च

यह फोन अभी भारत में लॉन्च नहीं हुआ है, क्योंकि यह नई और लिमिटेड कैटेगरी का फोन है. भारत में इसकी कीमत 2 लाख रुपये तक हो सकती है. Samsung ने पहले फोल्डेबल फोन में भी सुधार किया है और भविष्य में ट्रिपल फोल्ड फोन और पतला होने की संभावना है. Galaxy Z TriFold केवल गिमिक नहीं है, बल्कि प्रैक्टिकल और फ्यूचर-फोकस्ड डिजाइन वाला फोन है, जो आने वाले सालों में मोबाइल तकनीक में नया मापदंड सेट कर सकता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.