Samsung ने लॉन्च AI सपोर्ट वाला फ्रिज, खाना खराब होने से पहले भेजेगा नोटिफिकेशन

Samsung ने इंडियन मार्केट में तीन रेफ्रिजरेटर लॉन्च किए हैं जिनमें बड़ी सी स्क्रीन और फ्रिज के अंदर कैमरा दिया गया है. ये फ्रिज AI इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आते हैं.

Published date india.com Published: May 20, 2024 5:03 PM IST
Samsung ने लॉन्च AI सपोर्ट वाला फ्रिज, खाना खराब होने से पहले भेजेगा नोटिफिकेशन

आजकल तकनीक की दुनिया में AI सपोर्ट वाले डिवाइस काफी ट्रेंड में है और इसी ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए Samsung ने अपने पोर्ट​फोलियो में नए रेफ्रिजरेटर शामिल किए हैं. कंपनी ने एक साथ तीन फ्रिज लॉन्च किए हैं जो कि AI इन्वर्टर कंप्रेसर से लैस हैं जो कि बिजली की खपत को कम करने में मदद करते हैं. कंपनी के नए फ्रिज में बड़ा सा डिस्प्ले दिया गया है. साथ ही फ्रिज के भीतर कैमरा लगा हुआ है जो कि ये बताएगा कि फ्रिज में कहां, कौन-सी चीज रखी है. आइए जानते हैं कि Samsung के नए रेफ्रिरेटरर्स की कीमत, फीचर्स और उपलब्धता के बारे में.

Samsung Refrigerators की कीमत

Samsung के नए रेफ्रिजरेटर के साथ यूजर्स को 20 साल की वारंटी दी जा रही है. फ्रिज की कीमत पर नजर डालें तो 809L Four-Door Flex French Door मॉडल की कीमत 3,55,000 रुपये है. वहीं 650L Four Door French Convertible की कीमत 1,88,900 रुपये है. जबकि 809L Four Door French Convertible मॉडल को बाजार में 1,72,900 रुपये में पेश किया गया है.

Samsung Refrigerators की उपलब्धता

Samsung के इन रेफ्रिजरेटर्स को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही Amazon और Flipkart से खरीदा जा सकता है. अगर आप पुराने फ्रिज के बदले इसे एक्सचेंज ऑफर में भी खरीद सकते हैं जहां आपको पुराने फ्रिज की कंडीशन पर 15,000 रुपये तक छूट मिलेगी. इसके अलावा इन फ्रिज को खरीदने के लिए ICICI बैंक कार्ड का उपयोग करते हैं तो आपको कंपनी की वेबसाइट पर 21,000 रुपये तक की छूट का लाभ मिलेगा.

Samsung Refrigerators के फीचर्स

Samsung Refrigerators में सबसे खास फीचर इसमें दिया गया AI इन्वर्टर कंप्रेसर है जो कि बिजली की खपत करता है. कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार AI इन्वर्टर कंप्रेसर की मदद से आप 10 प्रतिशात तक कम बिजली खर्च कर सकेंगे. 809 लीटर वाले मॉडल में 80cm में Family Hub डिस्प्ले लगा गया है. यह डिस्प्ले आपको फ्रिज के अंदर रखे सामान की डिटेल देता है. साथ ही इस स्क्रीन पर आप खाने की रेसिपी आदि भी देख सकते हैं. फ्रिज में वाई फाई सपोर्ट दिया गया है. खास बात है कि इसे आप एंड्राइड और आईओएस दोनों डिवाइसेज से कनेक्ट कर सकते हैं.

Samsung Refrigerators के अन्य की बात करें तो इसमें कांच के शेल्फ दिए गए हैं. फ्रिजर को आप अपने जरूरत के हिसाब के फ्रिज में भी कन्वर्ट कर सकते हैं. सबसे खास बात है कि फ्रिज की टच स्क्रीन के माध्यम से आप उसमें रखे गए खाने के डिब्बों की एक्सपायरी डेट मैनुअती फीड कर सकते हैं. जिसके बाद खाना एक्सपायर होने पर आपको फोन पर नोटिफिकेशन मिलेगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.