By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Technology
- Samsung Upcoming Phone Galaxy A71 Design Leaks
सैमसंग के अपकमिंग फोन Galaxy A71 का डिजाइन लीक, ये होगी खासियत
अपकमिंग स्मार्टफोन Galaxy A71 को लेकर कई सारी जानकारी सामने आ रही हैं। इस फोन के लेटेस्ट लीक Galaxy A71 फोन के पहले आई जानकारियों पर मुहर लगती है। सैसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन के लेटेस्ट लीक पॉपुलर लीकस्टर Even Blass ने अपने ट्वीट में किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में फोन के रेंडर्स का फोटो शेयर किया है।
सैमसंग इन दिनों अपने कई सारे अपकमिंग स्मार्टफोन्स पर काम कर रहा है। कंपनी के मिडरेंज का अपकमिंग स्मार्टफोन Galaxy A71 को लेकर कई सारी जानकारी सामने आ रही हैं। इस फोन के लेटेस्ट लीक Galaxy A71 फोन के पहले आई जानकारियों पर मुहर लगती है। सैसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन के लेटेस्ट लीक पॉपुलर लीकस्टर Even Blass ने अपने ट्वीट में किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में फोन के रेंडर्स का फोटो शेयर किया है। इस फोटो में सैमसंग का अपकमिंग स्मार्टफोन पहले आए रेंडर्स जैसा ही दिखाई दे रहा है।
सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन Galaxy A71 में कंपनी Infinity-O AMOLED स्क्रीन ऑफर कर सकती है। बता दें कि सैमसंग ऐसी ही डिजाइन वाली स्क्रीन को फ्लैगशिप सीरी Galaxy Note10 के लाइनअप में ऑफर कर चुका है। लेटेस्ट लीक से मिली जानकारी के मुताबिक इस अपकमिंग फोन के फ्रंट डिजाइन की बात करें साइड और ऊपर से फोन में काफी पतली बैजल मिलती है। हालांकि इवान ब्लास ने अपने ट्वीट में फोटो के साथ फोन को लेकर कोई भी जानकारी शेयर नहीं की है।
माना जा रहा है कि सैमसंग इस फोन को साल 2020 के शुरुआत में लॉन्च कर सकता है। कुछ कुछ रिपोर्टस में यह दावा किया जा रहा है कि सैमसंग फोन को 20 फरवरी को MWC 2020 के इवेंट में लॉन्च कर सकती है। वहीं कुछ रिपोर्टस में यह भी दावा किया जा रहा है कि सैमसंग इस फोन को अपने फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S11 लाइनअप के साथ भी लॉन्च कर सकती है।
बता दें कि सैमसंग की Galaxy A सीरीज का अपकमिंग स्मार्टफोन Galaxy A51 का डिजाइन भी इसी फोन की तरह है। सैमसंग का यह फोन इसी महीने दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि सैमसंग के Galaxy A51 स्मार्टफोन को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। सैमसंग के इस फोन में कंपनी 48 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा ऑफर कर सकती है।
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें