Scammers Hijack Phone Network Force 5g To 2g Using Sms Blaster To Send Fake Messages
चुपचाप स्कैमर्स फोन हाईजैक कर बदल रहे हैं नेटवर्क, 5G को 2G बना दे रहे हैं जासूसी को अंजाम
SMS Blaster Scam: साइबर ठग छोटे उपकरणों से मोबाइल टावर जैसा सिग्नल बनाते हैं. असली नेटवर्क कमजोर हो जाता है और पास के फोन मजबूरी में उनके नेटवर्क से जुड़ जाते हैं.
SMS Blaster Scam: अगर आपके फोन पर अचानक बिजली कटने, KYC अपडेट, रिवॉर्ड पॉइंट खत्म होने, पार्ट-टाइम जॉब या “फंसे हुए” कूरियर से जुड़े कई जरूरी मैसेज आने लगें, तो सावधान हो जाइए. साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह महज संयोग नहीं हो सकता. ऐसे मैसेज अक्सर साइबर ठगों द्वारा भेजे जाते हैं, जो आपके आसपास ही मौजूद होकर एक खास डिवाइस की मदद से लोगों को जाल में फंसाते हैं.
SMS ब्लास्टर क्या है और कैसे करता है काम?
साइबर अपराधी जिस डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं, उसे SMS ब्लास्टर या IMSI कैचर कहा जाता है. यह एक फर्जी मोबाइल टावर की तरह काम करता है. आमतौर पर मोबाइल फोन नजदीकी असली टावर से कनेक्ट होता है, लेकिन यह डिवाइस असली नेटवर्क को कुछ समय के लिए कमजोर कर देती है. इसके बाद आसपास मौजूद करीब 500 मीटर के दायरे में आने वाले फोन इस फर्जी नेटवर्क से जुड़ जाते हैं और यूजर को लगातार फर्जी मैसेज मिलने लगते हैं.
5G से 2G पर लाकर क्यों बनाया जाता है शिकार?
यह डिवाइस फोन को सुरक्षित 4G या 5G नेटवर्क से हटाकर पुराने 2G नेटवर्क पर ले जाती है. 2G नेटवर्क की सुरक्षा काफी कमजोर होती है, जिसका फायदा ठग उठाते हैं. इसी वजह से मैसेज किसी मोबाइल नंबर की बजाय “HDFC-BANK”, “SBI-SEC” या “INCOME-TAX” जैसे नामों से आते हैं. नाम देखकर लोग मैसेज को असली मान लेते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं.
फर्जी मैसेज में कैसे फंसते हैं लोग?
इन मैसेज में आमतौर पर डराने या लालच देने वाली बातें होती हैं. जैसे बैंक खाता बंद होने की चेतावनी, हजारों रुपये के रिवॉर्ड पॉइंट खत्म होने का दावा, बिजली कनेक्शन काटने की धमकी, कूरियर डिलीवरी अपडेट या आसान कमाई वाली नौकरी का ऑफर. जैसे ही कोई यूजर लिंक पर क्लिक करता है, उसकी बैंक डिटेल, निजी जानकारी चोरी हो सकती है और OTP तक एक्सेस हो सकता है, जिससे ठगी करना और आसान हो जाता है.
तेजी से बढ़ रहे मामले और कैसे रहें सुरक्षित?
जांच एजेंसियों के मुताबिक, ऐसे साइबर फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. हाल के महीनों में CBI और कई राज्य पुलिस ने बड़े गिरोहों का भंडाफोड़ किया है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2025 में साइबर ठगी की शिकायतों में भारी उछाल आया और लोगों को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि फोन सेटिंग्स में जाकर 2G नेटवर्क को बंद कर दें. किसी भी बैंक या सर्विस से जुड़े लिंक पर क्लिक न करें और हमेशा आधिकारिक ऐप या वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें. अगर अचानक 4G या 5G गायब होकर फोन 2G दिखाने लगे, तो इसे खतरे की घंटी समझें और तुरंत सतर्क हो जाएं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.